महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को चौतरफा मार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम भी हर दिन बढ़ रहे हैं। कंपनियों ने दिल्ली सहित कई शहरों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सीएनजी के दाम बढ़ा दिये हैं।
नई दिल्ली, अप्रैल 7। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को चौतरफा मार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम भी हर दिन बढ़ रहे हैं। कंपनियों ने दिल्ली सहित कई शहरों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सीएनजी के दाम बढ़ा दिये हैं। एक बार फिर से आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ना जारी है। कंपनियों ने दिल्ली सहित कई शहरों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन सीएनजी के दाम बढ़ा दिए।

2.50 रुपये प्रति किलो की हुई बढ़ोतरी
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के अनुसार, 7 अप्रैल को दिल्ली में सीएनजी के दाम 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं। अब दिल्ली में 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट में सीएनजी मिल रही है। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में सीएजी 2.5 रुपये महंगी हुई थी। यानी महज दो दिनों में ही सीएनजी के प्रति किलो मूल्य में 5 रुपये का इजाफा हो चुका है। इससे पहले 4 अप्रैल को भी दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ाए थे। पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में दिल्ली में सीएनजी के दाम 9.11 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुके हैं। एलर्ट : आपके PAN पर किसी और ने तो नहीं लिया Loan, ऐसे करें चेक
अलग-अलग शहरों में सीएनजी की कीमतें
दिल्ली- 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 71.67 रुपये प्रति किलोग्राम
मुज्जफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 76.34 रुपये प्रति किलोग्राम
गुरुग्राम- 77.44 रुपये प्रति किलोग्राम
रेवाड़ी- 79.57 रुपये प्रति किलोग्राम
करनाल और कैथल- 77.77 रुपये प्रति किलोग्राम
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 80.90 रुपये प्रति किलोग्राम
अजमेर, पाली और राजसमंद- 79.38 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई में 7 रुपये बढ़े थे दाम
मुंबई में बुधवार को सीएनजी के दाम 7 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए थे। महानगर गैस लिमिटेड ने कीमतों को बढ़ाकर 67 रुपये पहुंचा दिया है। हालांकि, मुंबई में अब भी दिल्ली से करीब 2 रुपये प्रति किलो सस्ती सीएनजी मिल रही है।
आठवीं बार बढ़ोतरी
कंपनियों ने ग्लोबल मार्केट में बढ़ी कीमतों को वसूलने के लिए महज एक महीने के भीतर सीएनजी की कीमतों में आठ बार इजाफा किया है. इस दौरान करीब 10 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इतना ही नहीं 2022 में अब तक कंपनियों ने करीब 14 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम बढ़ा दिए हैं। इससे निजी वाहन चालकों के साथ ऑटो-टैक्सी चालकों पर भी बोझ बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में आम आदमी के लिए ऑटो और कैब जैसी सेवाएं महंगी हो सकती हैं। अब लगातार दाम बढ़ने से हमें किराये में भी वृद्धि करनी पड़ेगी। ऑटो चालकों ने भी प्रति किलोमीटर ज्यादा किराया लेने की बात कही है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग
पेट्रोल और डीजल की कीमतों मार्च से ही लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि गुरुवार को इसमें कोई इजाफा नहीं देखने को मिला। बता दें, महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 123.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, आंध्र प्रदेश के चित्तूर में डीजल 107.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दोनों जगह पेट्रोल-डीजल के लिए सबसे अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications