नई दिल्ली, अगस्त 16। क्या आपके पास बाइक है और उसे सही पार्क करने की जगह नहीं है? अगर ऐसा है तो आपकी बाइक के कभी भी चोरी होने का खतरा लगा रहेगा। या दूसरी बात अगर आप बाइक से ऐसी किसी जगह जहां, जहां पार्किंग न हो तो भी समस्या है, क्योंकि तब भी आपको बाइक का ध्यान रखना होगा। लोगोंको हर समय बाइक के चोरी होने की चिंता रहती है। मगर अब आपको बाइक की चोरी को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको एक ऐसे डिवाइस की जानकारी देंगे, जिससे आपकी बाइक एक दम सेफ रहेगी।
एंटी थेफ्ट लॉक
हम बात करने जा रहे हैं एंटी थेफ्ट लॉक की। ये एक सस्ता डिवाइस की, जो काफी किफायती है। इतना ही नहीं ये आपकी बाइक को चोरी होने से बचाएगा। आगे जानते हैं इसकी डिटेल।
डिस्क ब्रेक में होता है फिट
अकसर बाइकों के पहियों में एक खास लॉक लगा होता है। ये लॉक चाबी से नहीं खुल सकता। यही एंटी थेफ्ट लॉक होता है। यह एक ऐसा छोटा प्रोडक्ट है जो आपकी बाइक के डिस्क ब्रेक में फिट हो जाएगा। आपको इसमें 7 मिमी का लॉक पिन मिलेगा। इससे बाइक को लॉक किया जा सकेगा। इसकी खासियत की बात करें तो यह एक लॉक स्टेनलेस स्टील से बना लॉक होता है। इसे तोड़ना और काटना असंभव के समान है।
लॉक पिन चाबी की मदद से करेगा काम
वहीं इसमें जो लॉक पिन आपको मिलेगा वो चाबी के जरिए ही काम करता है। आपको इसके दो चाबियां मिलेंगी। यदि एक खो जाए तो दूसरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। लॉक करने के लिए इसमें एक कॉम्प्लेक्स कॉम्बिनेशन भी मिलेगा, जिससे इसे किसी दूसरे चाबी से नहीं खोला जा सकता।
बहुत कम है कीमत
बात की जाए कीमत की तो इस लॉक की कीमत 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है सकती है। इस तरह के प्रोडक्ट बहुत सारे प्रोडक्ट आपको देखने को मिलेंगे। आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। अहम बात यह है कि मात्र 500 रु तक में आपकी बाइक सेफ हो जाएगी।
टूट जाते हैं हैंडल लॉक
बाइक को लॉक करने के लिए हैंडल लॉक की सुविधा होती है। ये लॉक चाबी से खुल जाता है। मगर इसे आसानी से तोड़ा जा सकता है। इसलिए बाइक को सुरक्षित रखने के लिए आपको बाहर से किसी अतिरिक्त लॉक की जरूरत पड़ सकती है। जानकार भी यही सलाह देते हैं कि अपनी बाइक के अंडरलाइंड लॉक के अलावा हमेशा एक (या दो) अतिरिक्त लॉक का उपयोग करें। चोरों को अक्सर इस बात का प्रशिक्षण दिया जाता है कि बाइक के इनबिल्ट ताले को कैसे तोड़ा जाए, लेकिन वे शायद विभिन्न प्रकार के बाहरी लॉक से निपटने के लिए तैयार नहीं होंगे। अपनी बाइक के लिए सुरक्षा उपकरण खरीदते समय सबसे अच्छे से कम किसी प्रोडक्ट पर समझौता न करें। हार्ड स्टील और 5/8 इंच या उससे अधिक साइड के लॉक को ज्यादा दर्जा दिया जाता है। वे लॉक जो खोलने का प्रयास करने पर अलार्म बजाता है, चोरों को डरा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications