Bima Sakhi Yojana: भारत सरकार देश में कई सारी योजनाएं चला रही है उसी तर्ज पर एक और नई योजना लेकर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को बीमा सखी योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी के नाम से जाना जाएगा, इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को एलआईसी का एजेंट बनाया जाएगा। इस योजना से जुडने के बाद महिलाएं घर से निकलकर कई लोगों का बीमा कर पाएंगी।

भारत सरकार इस योजना से महिलाओं को जोड़कर और ससक्त बनाना चाहती है, ताकि वे अपने जीवन में आजादी के साथ काम कर सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का शुभारंभ 9 दिसंबर को पानीपत से शुरू करेंगे और इस योजना से महिलाओं को जोड़कर मजबूत करेंगे वहीं इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भर बनेगी।
ऐसे मिलेंगे नौकरी के अवसर
इस योजना के शुरू होने के बाद से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। महिलाओं को बीमा सखी बनाया जाएगा जिसके बाद वे अपने आस पास के लोगों के बीमा कर सकेंगी। वहीं इस योजना के तहत हर महीने 7,000 रुपए तक की मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ससक्त बनाना है और नौकरी देकर उन्हे वित्तीय मदद मुहैया करनी है।
इस योजना के तहत इतने रुपए हर महीने मिलेंगे
आपको बता दें बीमा सखी योजना में 7 से 21 हजार तक मिलेंगे। हालांकि, आपको पता होना चाहिए शुरुआत के पहले साल में हर महीने 7,000 रुपए मिलेंगे, वहीं दूसरे साल में आपको ये घटाकर 6,000 रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद तीसरे साल में 5,000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे, वहीं महिलाओं 2,100 रुपए और योगदान दिया जाएगा। बीमा के टारगेट पूरा करने पर कमीशन पुरस्कार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐसे होंगे भर्ती
बीमा सखी योजना के पहले चरण में 35,000 महिलाओं को बीमा एजेंट के तौर पर भर्ती लिया जाएगा। वहीं समय के हिसाब से योजना में और 50,000 महिलाओं को भर्ती लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर बीमा सखी योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं, जिसके बाद ये योजना पूरे देश में शुरू की जाएगी।
ऐसे करें योजना में रजिस्ट्रेशन
इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, वहीं उनकी एजुकेशन 10वीं कक्षा पास जरूर होनी चाहिए, इस योजना में वही महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं जो ये सारी चीजें फिल कर पाएंगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ससक्त बनाना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications