Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, दुनिया के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट में कौन-कौन टॉप 10 में है यह आज हम आपको बताएंगे। इसके साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि आखिर Mukesh Ambani और Gautam Adani की क्या रैंक है।
1. बनार्ड अरनॉल्ट
Bloomberg Billionaires Index के द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक बनार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं और वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। आपको बता दें कि यह दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moet hennessy के सीईओ हैं। इनकी कुल नेटवर्थ 220 बिलियन डॉलर है और इस साल अभी तक यह 12.4 बिलियन डॉलर हुई है।

2. जेफ बेजोस
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं। इस लिस्ट अनुसार जेफ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ 211 बिलियन डॉलर है और इस साल अभी तक यह 33. 9 बिलियन डॉलर हुई है।
3. एलन मस्क
तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में एलन मस्क हैं। एलन मस्क दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दो दिन में दो पायदान फिसल चुके हैं। आपको बता दें कि उनकी नेटवर्थ 190 बिलियन डॉलर हुई है। इस साल अभी तक उनकी संपत्ति में 13.1 बिलियन डॉलर हुई है।
4. मार्क जुकरबर्ग
आपको बता दें कि इस लिस्ट में फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 167 बिलियन डॉलर हुई है। वहीं, इस साल उनकी संपत्ति अभी तक 38.5 बिलियन डॉलर हुई है। आपको बता दें कि साल 2022 में जुकरबर्ग की संपत्ति 35 अरब डॉलर से भी नीचे चली गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी हुई थी जिसके कारण टेक्नोलॉजी शेयरों में आई गिरावट आई थी।
5. लैरी पेज
अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट और एंटरप्रेन्योर लैरी पेज ने सर्गेई ब्रिन के साथ मिलकर गूगल इंक की स्थापना की थी। गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं और उनकी नेटवर्थ 152 बिलियन डॉलर है। इस साल अभी तक उनकी संपत्ति 25.9 बिलियन डॉलर तक पहुंची है।
6. बिल गेट्स
आपको बता दें कि बिल गेट्स दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में छठवें नंबर हैं। उनकी नेटवर्थ 150 बिलियन डॉलर है। इस साल अभी तक उनकी संपत्ति 9.28 बिलियन डॉलर तक पहुंची है। साल 1975 में पाल एलन के साथ मिलकर बिल गेट्स ने साफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी।
7. सरगे ब्रिन
गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ 144 बिलियन डॉलर है और इस साल अभी तक उनकी संपत्ति 24.1 बिलियन डॉलर तक पहुंची है। लैरी पेज और सरगे बिन्स दोनों ही स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट थे और साल 1998 में इन दोनों ने मिलकर गूगल को इजाद किया था।
8. स्टीव बाल्मर
दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में स्टीव बाल्मर आठवें नंबर हैं। आपको बता दें कि स्टीव बाल्मर माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ हैं। उनकी नेटवर्थ 142 बिलियन डॉलर है और इस साल अभी तक उनकी संपत्ति 11 बिलियन डॉलर तक पहुंची है। साल 1980 में स्टीव बाल्मर ने माइक्रोसॉफ्ट को ज्वाइन किया था और साल 2014 में सीईओ से रिटायर हुए थे।
9. वॉरेन बफे
दिग्गज अमेरिकी निवेशक और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे की रैंक इस लिस्ट में 9वीं है। उनकी नेटवर्थ 134 बिलियन डॉलर है और इस साल अभी तक उनकी संपत्ति 14.1 बिलियन डॉलर तक पहुंची है।
10. लैरी एलिसन
आपको बता दें कि लैरी एलिसन सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी हैं। बात करें अगर उनकी नेटवर्थ की तो वह 133 बिलियन डॉलर है और इस साल अभी तक उनकी कुल संपत्ति 9.64 बिलियन डॉलर तक पहुंची है।
दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी ने तो अपनी जगह नहीं बना पाएं हैं लेकिन इस टॉप 15 अरबपतियों की लिस्ट में 11वें नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने अपनी जगह बनाई है। उनकी नेटवर्थ 108 बिलियन डॉलर है और इस साल अभी तक उनकी संपत्ति 11.3 बिलियन डॉलर तक पहुंची है। वहीं, गौतम अडाणी 94.4 बिलियन डॉलर की नटवर्थ के साथ 15वें नंबर पर स्थान प्राप्त किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications