BLS E Services IPO: जबरदस्त सब्सक्रिप्शन और शानदार मार्केट परफॉर्मेंस की वजह से विशेषज्ञों ने बीएलएस ई सर्विस आईपीओ की शानदार लिस्टिंग की उम्मीद जताई थी। आज जब यह स्टॉक लिस्ट हुआ है तो इसने शानदार प्रदर्शन किया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इस आईपीओ की लिस्टिंग प्राइस 305 रुपए प्रति शेयर की रही है, वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस कंपनी के शेयर ने 309 रुपए प्रति शेयर की लिस्टिंग प्राइस हासिल की है।
अगर बात की जाए प्रीमियम की तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इस कंपनी के आईपीओ को करीब 126 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है। वही मुंबई स्टॉक एक्सचेंज पर यह 129 परसेंट के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी के आईपीओ को 30 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था और 1 फरवरी इसे सब्सक्राइब करने की लास्ट डेट थी। इसे यूजर्स के द्वारा भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसे कुल मिलकर का सब्सक्रिप्शन मिला था।
रीटेल इन्वेस्टर्स ने इसे 236.66 गुना सब्सक्राइब किया था, इसके अलावा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के द्वारा 123 गुना सब्सक्राइब किया गया था जबकि नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स ने इसे 300 गुना से भी ज्यादा सब्सक्राइब किया था।
कंपनी का प्लान इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग इश्यू के जरिए 310.90 करोड़ रुपए इकट्ठा करने का प्लान था। इसकी इश्यू प्राइस 129 से 135 रुपए के बीच थी।
इसके पहले ग्रे मार्केट पर भी इस कंपनी के शेयर जबरदस्त परफॉर्म कर रहे थे। इसकी परफॉर्मेंस को देखते हुए एक्सपर्ट ने इसके शेयर्स की लिस्टिंग को 300 से 310 रुपए के बीच में रखा था।
लिस्टिंग के बाद भी इस शेयर की परफॉर्मेंस काफी ज्यादा जबरदस्त है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सुबह 10:33 बजे तक इस कंपनी के शेयर 395.25 रुपए के स्तर पर पहुंच चुके थे।
अब जबकि इस आईपीओ की शानदार लिस्टिंग हो चुकी है और यह मार्केट में भी बेहतर परफॉर्मेंस दे रहा है, एक्सपर्ट द्वारा इस पर 250 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की बात कही जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी के आईपीओ 2016 में स्थापित यह कपंनी पोर्टल के जरिए एंड-टु-एंड इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। इस जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के द्वारा कई कामों के लिए किया जाएगा। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपने टेक्नोल़ॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजूबत करने के लिए कर सकती है। गौरतलब है कि ये कंपनी सर्विस पार्टनर द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सर्विसेज की पोर्टल भी चलाने के लिए जानी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications