Bonus Share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते फोकस में हैं. क्योंकि इसके तहत कंपनियां बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट समेत बोनस शेयर पर विचार कर रही. इसी वजह से एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का शेयर फोकस में है, जिसने पिछले 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल किया है.
एक दशक से ज्यादा का अनुभव
एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेज 2011 में एक हस्तशिल्प व्यापारी के रूप में शुरू हुई थी. कंपनी ने अपैरल, आईटी सर्विसेज और ट्रैवल में डायवर्सिफिकेशन ला दी है. अपैरल वर्टिकल ने चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के साथ काफी विस्तार किया है. कंपनी की आईटी सर्विसेज विभिन्न संगठनों को सहायता प्रदान करती हैं, जबकि इसकी यात्रा सहायक कंपनी, मौजी ट्रिप लिमिटेड तेजी से बढ़ रही है.
एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को करीब 2% की गिरावट देखने को मिल रही. यह 24.42 रुपए प्रति शेयर पर आ गया. बीएसई पर कंपनी का कुल मार्केट कैप 775 करोड़ रुपए है.

एसबीसी एक्सपोर्ट्स का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहा है. Q2FY25 में नेट सेल्स Q2FY24 की तुलना में 87.34% बढ़कर 65.98 करोड़ रुपए हो गई, जबकि नेट प्रॉफिट Q2FY24 की तुलना में 147.31% बढ़कर 5.37 करोड़ रुपए हो गया. H1FY25 के लिए H1FY24 की तुलना में नेट सेल्स 3.34% बढ़कर 121.32 करोड़ रुपए हो गई और नेट प्रॉफिट 15.62% बढ़कर 6.18 करोड़ रुपए हो गया.
वित्त वर्ष 2024 में, एसबीसी एक्सपोर्ट्स की नेट सेल्स 7% बढ़कर 209.41 करोड़ रुपए हो गई और वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले नेट प्रॉफिट 36.71% बढ़कर 9.44 करोड़ रुपए हो गया. शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 18.39 रुपए प्रति शेयर से 36% ऊपर चढ़ चुका है और पांच साल में 2,100% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
आगामी बोर्ड बैठक में बोनस पर विचार संभव
24 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में शाम 4:00 बजे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग फिक्स है. एजेंडे में 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए वित्तीय परिणामों को मंजूरी देना, अधिकृत शेयर पूंजी में वृद्धि पर विचार करना, बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश करना और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य मामले शामिल हैं.
जनवरी 2024 में, एसबीसी एक्सपोर्ट्स ने मौजूदा शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक दो इक्विटी शेयर के लिए एक इक्विटी शेयर के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए, जिसकी पूर्व-रिकॉर्ड तिथि 19 जनवरी थी, जिसके परिणामस्वरूप चुकता शेयर पूंजी बोनस से पहले 21,16,40,000 रुपये से बढ़कर बोनस के बाद 31,74,60,000 रुपए हो गई.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications