
Stocks : यह सप्ताह इनवेस्टर्स के लिहाज से काफी जरूरी रहने वाला है। चार कंपनियां आने वाले समय में बोनस शेयर बाटेंगी। इन सभी 4 कंपनियों की रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है। यह बात इनवेस्टर्स के लिहाज से काफी बेहतर है। कि इन 4 कम्पनियों में से 3 ने अपने जो इनवेस्टर्स है उनको काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। इन 4 कंपनीयों के नाम जी एम पॉलीप्लास्ट, सेकअर क्रेडेंशिएल्स, ग्लोब कॉमर्शियल्स, रामा स्टील ट्यूब्स है। आइए जानते है इनके बारे में।
जी एम पॉलीप्लास्ट
वर्ष 2022 के कारोबारी दिनों में यानी 30 दिसंबर 2022 को कम्पनी के शेयर में अपर सर्किट लग गया था। जिसके बाद कम्पनी के शेयर में तेजी आई और कम्पनी के एक शेयर एक शेयर की कीमत 1221.80 रुपये हो गई। बता दें, इस कम्पनी के क्षेत्र शेयर में बीते साल तेजी देखने को मिली थी। जो कि इस स्मॉल कैप के शेयर में वर्ष 2022 में 627 प्रतिशत तेजी देखने को मिली। जी एम पॉलीप्लास्ट की तरफ से घोषणा की गई है। कि योग्य इनवेस्टर्स को 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर दिए जायेंगे। इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जनवरी 2023 है। बता दें, इसी दिन यानी 4 जनवरी 2023 एक्स-बोनस डेट भी है।
सेकअर क्रेडेंशिएल्स
सेकअर क्रेडेंशिएल्स का शेयर मंगलवार 3 जनवरी 2022 को सुबह 10:13 बजे बीएसई पर 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 124.75 रु के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस कम्पनी का 52 वीक का हाई 137.55 रूपये है और इसका 52 वीक का निचला स्तर 69.25 रूपये है। सेकअर क्रेडेंशिएल्स के द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में यह कहा गया है कि, जो योग्य इनवेस्टर्स है उन इनवेस्टर्स को 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। इसी बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जनवरी 2023 है साथ ही इसकी एक्स-बोनस डेट भी 4 जनवरी 2023 है।
ग्लोब कॉमर्शियल्स
ग्लोब कॉमर्शियल्स कंपनी का शेयर मंगलवार 3 जनवरी 2023 को सुबह 10:40 बजे बीएसई पर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 57.75 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। बता दें, पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयर में 148.92 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। ग्लोब कॉमर्शियल्स के बोर्ड के तरफ से जानकारी दी गई है। इनके तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, बोनस शेयर के लिए जो रिकॉर्ड डेट है इस डेट को 7 जनवरी तय किया गया है। ग्लोब कॉमर्शियल्स ने अपने जो योग्य इनवेस्टर्स है। उन इनवेस्टर्स को 1 शेयर 1 शेयर बोनस के रूप में देगी। कंपनी ने एक्स बोनस डेट 6 जनवरी तय किया गया है।
रामा स्टील ट्यूब्स
इस कम्पनी के शेयर में पिछले एक साल में 150.25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस कंपनी के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, रामा स्टील ट्यूब्स ने बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट 6 जनवरी 2023 तय किया है। इसके साथ ही एक्स-बोनस डेट को भी 6 जनवरी 2023 तय किया है। कंपनी अपने जो योग्य इनवेस्टर्स है उनको 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करेगी।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications