Hyundai Verna : स्कीम लांच, 25 हजार रु देकर करें बुक
जल्द हुंडई अपने सबसे पॉपुलर सेडान कार वरना को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हुंडई मोटर ने नई 2020 BSVI वरना की बुकिंग शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: जल्द हुंडई अपने सबसे पॉपुलर सेडान कार वरना को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हुंडई मोटर ने नई 2020 BSVI वरना की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक हुंडई की वेबसाइट और देश भर में डीलरशिप के जरिए 25,000 रुपये देकर हुंडई वरना की बुकिंग कर सकते हैं। नई वरना हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टिविटी सॉल्यूशन के साथ आने का अनुमान है। यह देश की पहली इंटरनेट कनेक्टिविटी मिड-साइज सेडान और हुंडई की चौथी कार होगी। भारत में नई वरना की टक्कर होंडा सिटी, स्कोडा रैपिड, फॉक्सवैगन वेंटो और मारुति सुजुकी सियाज से होगी। 2020 हुंडई वरना की कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है। कारों का मार्च ऑफर : जानिए किन कारों पर है लाखों रु की छूट ये भी पढ़ें

जानें फीचर्स
- जानकारी दें कि फ्रेश लुक देने के लिए कार के एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं।
- नई हुंडई वरना फ्रंट में नई क्रोम फिनिश ग्रिल, नए एलईडी हेडलैम्प और फॉग लैम्प, रिडिजाइन्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) और नया बंपर दिया गया है।
- इसके साइड से कार लगभग मौजूदा मॉडल की तरह ही दिख रही है।
- हालांकि, इसमें नए ड्यूल-टोन डायमंड-कट अलॉय वील्ज और सिल्वर डोर हैंडल हैं।
इंजन की कीमत
- नई वरना में BS-6 1.0 लीटर TGDI पेट्रोल इंजन दिया गया है।
- यह इंजन हुंडई की Aura, Venue और Nios में भी लगा है।
- 1.0 लीटर TGDI पेट्रोल इंजन 120PS की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
- इसके अलावा अन्य दो इंजन में 1.5 लीटर डीजल और पेट्रोल इंजन शामिल है।
- वहीं दोनों इंजन में मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
- पेट्रोल इंजन 115PS और 114Nm टॉर्क जेनरेट करने का अनुमान है।
- बात करें वहीं, डीजल इंजन 115PS की पावर और 250Nm टॉर्क जेरनेट करती है।
- हुंडई की नई वरना का सीधा मुकाबला होंडा की नई सिटी और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों से होगा, आपको बता दें कि होंडा अप्रैल महीने में अपनी नई सिटी को भारत में लॉन्च करने जा रही है। माना जा रहा है कि नई वरना को मार्च के अंत तक या फिर अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications