Electric Car : टाटा टियागो ईवी जो टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। उस कार को भारतीय ग्राहकों का बेहतरीन साथ मिल रहा है। यह जो इलेक्ट्रिक कार है इसकी 1 महीने के भीतर 20 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी है। बता दे इस इलेक्ट्रिक कार को टाटा मोटर्स ने 28 सितंबर को लॉन्च किया था। हालांकि उस समय इसकी जो बुकिंग थी उसको चालू नहीं किया गया था। इस कार की अगर हम कीमत की बात करते है, तो कंपनी ने इस कार को (एक्स-शोरूम) पर 8.49 लाख रूपये की शुरुआती इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया था। जो शुरुआत के 10 हजार ग्राहक थे उनके लिए थी। हालांकि इस इलेक्ट्रिक कार को जब 10 हजार बुकिंग मिल गई। उसके बाद कंपनी ने अगले 10 हजार बुकिंग तक यह जो एंट्रोडक्ट्री कीमत थी। उस कीमत को जारी रखा। इस इलेक्ट्रिक कार का जो टॉप वैरिएंट है। अगर हम उसकी कीमत की बात करते है, तो फिर इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 11.79 लाख रूपये तक जाती है।
10 बुकिंग 24 घंटे के अंदर की मिल गई थी
कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, टाटा ईवी की जो शुरुआती 10 हजार बुकिंग थी। वो कंपनी को केवल 24 घंटे के भीतर ही मिल गई थी। बता दे इस कार की जो बुकिंग थी। उसको 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू की गई थी। जहां कुछ ही समय के भीतर ही कम्पनी को 10 हजार बुकिंग मिल गई थी।
कलर, वेरिएंट और कब मिलेगी डिलीवरी
अब हम इस टाटा टियागो की अगर डिलीवरी की बात करते है, तो फिर इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। वही यह इलेक्ट्रिक कार इंडियन मार्केट में कुल 5 कलर विकल्प के साथ आने वाली है और ये कार के कुल 7 वेरिएंट भारतीय बाजार में आते हैं। जिसमें एक्सई, एक्सटी, एक्सटी, एक्सजेडप्लस, एक्सजेडप्लस, टेक लक्स, एक्सजेडप्लस और एक्सजेडप्लस टेक लक्स शामिल हैं।
कितनी बैटरी मिलेगी
टाटा मोटर्स ने अपनी जो सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। उस इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी पैक के साथ उतारा है। जहां ग्राहकों को दो विकल्प चुनने का ऑप्शन होता है। जिसमें पहला 19.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक या फिर बड़े 24 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक का ऑप्शन होता है। दोनों की जो बैटरी है। आईपी67 सर्टिफाइड हैं। इसका 19.2 केडब्ल्यूएच वाला जो बैटरी पैक है। ये 45 केडब्ल्यू मोटर से पेयर्ड है, जिसमें 105 एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा। वहीं, इसका 24 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक जो है। वो 55 केडब्ल्यू के पेयर्ड है, जिसमें 114 एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा। 19.2 बैटरी पैक फुल चार्ज होने पर 250 किमी चलेगी और 24 केडब्ल्यएच बैटरी फुल चार्ज होने पर 315 किमी चलेगी। इस ईवी को डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज होने में 57 मिनिट लगता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications