
Lottery Winner : कभी-कभी किस्मत का ताला ऐसे खुलता है कि उस पर यकीन करना मुश्किल होता है। पर जब किस्मत मेहरबान हो जाए तो कोई भी व्यक्ति रातोंरात मलामाल हो जाता है। जैसे कि लॉटरी में लाखों लोग हर साल दुनिया भर में किस्मत आजमाते हैं, मगर 2-4 लोग ही उनमें ऐसे होते हैं, जो मोटा इनाम जीत पाते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे व्यक्ति की जानकारी देंगे।
खरीदे लास्ट दो टिकट
जिस व्यक्ति के बारे में हम बताने जा रहे हैं उसने एक भारी जीता। हैरानी की बात यह है कि उसने जो लॉटरी के दो टिकट खरीदे वो उस स्टोर पर अंतिम दो लॉटरी टिकट थे। इन्हीं में वे 33 करोड़ रु जीत गया। ये घटना घटी है अमेरिका के मिशिगन में एक व्यक्ति के साथ। इस व्यक्ति ने अपने स्थानीय स्टोर पर केवल दो लॉटरी के टिकट देखे। ये टिकट डायमंड 7 स्क्रैच-ऑफ के थे। उसने दोनों को खरीदने का फैसला किया।
बदल गयी किस्मत
वे लॉटरी में 4 मिलियन डॉलर का टॉप इनाम जीता, जो भारतीय मुद्रा में करीब 33 करोड़ रुपये होते हैं। यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मैकोम्ब काउंटी के 42 वर्षीय इस व्यक्ति के मुताबिक वह बैड एक्स सिटी में स्टोर पर पहले खरीदे गए टिकटों में से कुछ विनिंग अमाउंट को रिडीम करने गया था।
इंस्टैंट लॉटरी में दिलचस्पी
उन्होंने मिशिगन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वे 20 डॉलर और 30 डॉलर के इंस्टैंट टिकट में किस्मत आजमाना पसंद करते हैं। जब वे एक दिन स्टोर पर पहुंचे तो उन्हें कुछ टिकटों को कैश कराना था। इसी दौरान उन्होंने और टिकट खरीदे और ये फैसला उनकी किस्मत बदलने वाला साबित हुआ।
लगा जीत का झटका
जब वे काउंटर पर गए, तो उन्होंने देखा कि डायमंड 7 के केवल दो टिकट बचे थे। उन्होंने दोनों को खरीद लिया। फिर बारकोड को स्क्रैच किया और क्लर्क से उन्हें तुरंत स्कैन करवाया। जब लास्ट दो टिकटों में से एक में टॉप रिवार्ड क्लेम करने का मैसेज दिया तो उसने टिकट को स्क्रैच करना शुरू कर दिया। उन्होंने देखा कि वे 33 करोड़ रुपये जीत गए हैं। जैसे ही उन्होंने विनिंग सिंबल को स्क्रैच किया और नीचे '4MIL' देखा, तो उन्होंने टिकट लिया और स्टोर से बाहर भाग गए। उन्हें तगड़ा झटका लगा था।
क्या करेंगे पैसों का
इस विजेता ने कहा कि वह नया घर खरीदने के लिए कुछ पैसे रखेंगे। उन्होंने कहा ये जीत एक ऐसा आशीर्वाद है। उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वास्तविक है। हाल ही में अमेरिका के मिशीगन में ही एक दंपति की किस्मत बदल गयी। दरअसल उनके घर का कुछ सामान बाजार से आना था। पर दोनों ही व्यस्त थे। एक दूसरे से सामान लाने को कहने पर उनमें बहस हो गयी। आखिर में पत्नी ने मार्केट जाने का फैसला किया। या कहा जाए कि उसे मजबूरन बाजार जाना पड़ा। पर कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी मार्केट से वापस अमीर बन कर लौटी। महिला मार्केट से एक लॉटरी टिकट लेकर घर आ गयी और घर पर ही लॉटरी टिकट को स्क्रैच किया। इसी लॉटरी में महिला ने 30 करोड़ रु का जैकपॉट जीत लिया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications