Dividend News: शेयर बाजार में आज 22 जनवरी को तेज एक्शन देखने को मिला. बाजार की हलचल में नतीजों वाले शेयर फोकस में रहे. इसमें पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) भी शामिल है, जिसने 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. साथ ही फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
दिसंबर तिमाही में मुनाफा बढ़ा
बीपीसीएल ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि नेट प्रॉफिट में 20% की ग्रोथ का ऐलान किया है. सरकारी कंपनी को अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 3,806 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. यह पिछले साल की इसी अवधि में दर्ज 3,181 करोड़ रुपये से काफी अधिक है.
सरकारी स्वामित्व वाली ऑयल मार्केटिंग कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी 66% की क्रमिक वृद्धि देखी गई, जो पिछली सितंबर तिमाही में 2,297 करोड़ रुपए थी.
आय में मामूली गिरावट
बाजार को दी जानकारी में बीपीसीएल ने बताया कि आय में 2% की मामूली गिरावट आई है, जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के दौरान 1.27 लाख करोड़ रुपए रही. इसकी तुलना पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 1.3 लाख करोड़ रुपए से की जा सकती है.

अंतरिम डिविडेंड का भी किया ऐलान
बीपीसीएल के बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर 5 रुपए का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. 22 जनवरी को बीपीसीएल के शेयर बीएसई पर 277.70 रुपये पर बंद हुए, जो 0.89% की गिरावट दर्शाता है. अंतरिम डिविडेंड के लिए बोर्ड ने 29 जनवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है.
बता दें कि कंपनी ने 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 5 रुपए के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इस लिहाज से निवेशकों को 50 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications