नई दिल्ली। हालांकि आज दीपावली के साथ-साथ शनिवार भी है। यानी आज शेयर बाजार बंद रहने का दिन है, लेकिन ऐसा नहीं है। आज शेयर बाजार में विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। यह ट्रेडिंग मुहूर्त के अनुसार इस बार शाम को होगी। मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेंडिंग के दौरान शेयर की खरीद फरोख्त अगले पूरे वर्ष भर धन और समृद्धि का वाहक बनती है। इस मुहूर्त सत्र के शुरू होने से पहले कारोबारी चोपड़ा पूजा भी करते हैं। इस दौरान बही खाते की पूजा होती है। इसी के तहत आज बीएसई और एनएसई में 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र होगा।

ये है मुहूर्त ट्रेडिंग का समय
आज मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6:15 बजे से लेकर शाम 7:15 बजे तक का है। इससे पहले शाम 6:00 बजे से शाम 6:08 बजे तक 8 मिनट का प्री ओपन मुहूर्त सत्र भी होगा। वहीं, पोस्ट क्लोजिंग मुहूर्त 7.25 बजे से 7.35 बजे के बीच होगा। इसके अलावा ब्लॉक डील सेशन की टाइमिंग शाम 5:45 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगी। ऐसा माना जाता है कि मुहूर्त एक ऐसा अवसर है, जिसमें व्यापारिक समुदाय धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को याद करते हैं। वहीं आज से नए संवत या नए साल की शुरुआत भी मानी जाती है।
जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग का इतिहास
1957 से ही बीएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग होती आ रही है। इसकी शुरुआत 2 प्रमुख व्यापारिक समुदायों गुजरातियों और मारवाड़ियों ने की थी। प्रत्येक दिवाली पर यह समुदाय इस तरह की पूजा करता है। हालांकि एनएसई में 1992 से इस परंपरा की शुरुआत हुई। इसके बाद बीएसई और एनएसई में दिवाली की शाम को 1 घंटे के लिए एक साथ ट्रेड होना शुरू हो गई। जानकारों के अनुसार दिवाली के दिन मुहूर्त सेशन शुरू होने से पहले कारोबारी अकाउंटिंग बुक की पूजा करते हैं।
मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन पर एक नजर
-ब्लॉक डील सेशन शाम 5:45 बजे से लेकर 6:00 बजे शाम तक
-प्री ओपन मुहूर्त सेशन शाम 6:00 बजे से लेकर 6:08 बजे शाम तक
-मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शाम 6:15 बजे से लेकर 7:15 बजे शाम तक
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications