नयी दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने 2020 के लिए मार्केट हॉलिडेज की लिस्ट जारी कर दी है। बीएसई के देश के दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है। विभिन्न त्योहारों के कारण 2020 में शेयर बाजार में कुल 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इनमें पहली अवकाश 21 फरवरी को होगा। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि होगी। इसके बाद मार्च और अप्रैल में होली, रामनवमी और महावीर जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं 2020 में 9 एक्सटेंडेड वीकेंड्स पड़ेंगे यानी शनिवार और रविवार को मिला कर लगातार तीन दिन बाजार बंद रहेगा। जब शुक्रवार या सोमवार को कोई हॉलिडे हो तो उसे लंबा वीकेंड कहा जाता है। वहीं 7 छुट्टियाँ वीकेंड पर यानी शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं। इसके अलावा लक्ष्मी पूजन शनिवार के दिन 14 नवंबर को पड़ेगा। उस दिन शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। बीएसई लक्ष्मी पूजन से कुछ दिन पहले मुहूर्त ट्रेडिंग का समय घोषित करता है।

इन तारीखों पर बंद रहेगा शेयर बाजार
मार्च 10 तारीख को होली के कारण बाजार बंद रहेगा। 2 अप्रैल को रामनवमी, 6 अप्रैल को महावीर जयंती, 10 अप्रैल गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। यानी अप्रैल में ही सबसे अधिक छुट्टियाँ पड़ेंगी। इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र और 25 मई को ईद-उल-फित्र और फिर सीधे अक्टूबर में 2 तारीख को महात्मा गांधी जयंती के चलते बाजार बंद रहेगा। जून और जुलाई कोई अवकाश नहीं है, जबकि अगस्त में स्वतंत्रा दिवस, 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी और 30 अगस्त को मुहर्रम वीकेंड पर आयेंगे। 16 नवंबर को दिवाली प्रतिपदा और 30 नवंबर को गुरुनानक जंयती के अवसर पर शेयर बाजार में व्यापार नहीं होगा। अंत में दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस के मौके पर बाजार बंद रहेगा।
वीकेंड पर आने वाले खास मौके
अगस्त में स्वतंत्रा दिवस, गणेश चतुर्थी और मुहर्रम के अलावा जनवरी में गणतंत्र दिवस वीकेंड पर आयेगा। वहीं अक्टूबर में दशहरा 25 अक्टूबर को पड़ेगा और दिन रविवार होगा। यह छुट्टियां इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटी लेंडिंग ऐंड बोरोइंग (एसएलबी) संगमेंट के लिए मान्य हैं।
यह भी पढ़ें - निवेश आइडिया : इन 3 सरकारी कंपनियों के शेयर बना सकते हैं अमीर
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications