Recharge Plan: भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी BSNL एक बार फिर अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स की वजह से चर्चा में है। जहां बाकी कंपनियां जैसे Jio, Airtel और Vi अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ा रही हैं, वहीं BSNL अब भी अपने यूजर्स को कम दाम में बढ़िया सुविधाएं दे रहा है।
अगर आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते और अच्छा डेटा और कॉलिंग बेनिफिट चाहते हैं, तो BSNL के ये प्लान्स आपके काम आ सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं 200 रुपए से कम कीमत वाले कुछ खास रिचार्ज प्लानों पर मिलने वाले बेनिफिट्स।

₹107 वाला प्लान: कम खर्च में बेसिक जरूरतें पूरी
इस प्लान की वैलिडिटी 35 दिन है। इसमें यूजर को 200 मिनट तक फ्री कॉलिंग मिलती है।
कॉल खत्म होने के बाद: लोकल कॉल ₹1/मिनट, STD कॉल ₹1.3/मिनट
SMS चार्ज: 80 पैसे प्रति SMS
डेटा बेनिफिट: कुल 3GB
यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो फोन और इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं।
₹141 वाला प्लान: डेटा और कॉलिंग का बैलेंस प्लान
इस प्लान में यूजर को पूरे 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है।
रोजाना 100 SMS भी फ्री
यह प्लान उन लोगों के लिए है जो रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और बात करने के शौकीन हैं।
₹147 वाला प्लान: एक बार में ज्यादा डेटा
अगर आप रोज़ाना नहीं बल्कि एक बार में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए है।
कुल डेटा: 10GB
SMS: हर दिन 100 फ्री
वैलिडिटी: 30 दिन
यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें कभी-कभार ज्यादा डेटा चाहिए होता है।
₹149 वाला प्लान: डेली इंटरनेट और कॉलिंग के लिए परफेक्ट
28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला यह प्लान डेली इंटरनेट यूजर्स के लिए एकदम सही है।
डेटा: हर दिन 1GB
कॉलिंग: अनलिमिटेड
SMS: रोजाना 100 फ्री
यह उन लोगों के लिए है जो हर दिन कॉल और डेटा का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।
जल्द आ रही है BSNL की 5G सर्विस
BSNL सिर्फ सस्ते प्लान्स तक ही सीमित नहीं है। कंपनी जल्द ही देश में अपनी 5G सर्विस भी शुरू करने वाली है। इससे यूजर्स को पहले से कहीं तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। कम कीमत में हाई स्पीड डेटा पाना अब ज्यादा दूर नहीं।
कम खर्च, ज्यादा फायदा
अगर आप बजट में रहकर मोबाइल सर्विस का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो BSNL के ये प्लान्स आपके लिए बहुत ही बढ़िया विकल्प हैं। 200 रुपए से कम में मिलने वाले ये रिचार्ज पैक आपकी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ जेब पर भी भारी नहीं पड़ते।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications