नयी दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई ऑफर पेश किये हैं। जियो, एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल सभी ने अतिरिक्त डेटा, प्लानों की मुफ्त में वैलिडिटी बढ़ाना और फ्री टॉकटाइम देने जैसे फाएदे ग्राहकों को पहुंचाए हैं। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने एक ग्राहकों को फाएदा पहुंचाने के लिए एक और खास ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी अपने ग्राहकों को किसी दूसरे बीएसएनएल अकाउंट का रिचार्ज करने पर 4 फीसदी कैशबैक दे रही है। यानी एक बीएसएनएल ग्राहक किसी दूसरे बीएसएनएल ग्राहक का मोबाइल रिचार्ज करे तो उसे रिचार्ज की कीमत का 4 फीसदी कैशबैक मिलेगा। एक तरह से कमाई का भी मौका है, जिसका फाएदा आप दूसरे बीएसएनएल ग्राहकों का रिचार्ज करके उठा सकते हैं और वो भी घर बैठे।
लॉकडाउन में पेश की दो स्कीम
बीएसएनएल ने लॉकडाउन में अपने ग्राहकों की मदद करने के लिए दो स्कीम पहले ही लॉन्च कर दी हैं। इनमें Apno Ki Madad Se Recharge' and ‘Ghar Baithe Recharge' शामिल हैं। मगर ये दोनों स्कीम ग्राहकों को उनका मोबाइल रिचार्ज करने में मदद करने वाली हैं। इनमें से किसी स्कीम में आपको कैशबैक नहीं मिलेगा। मगर अब अपने नए ऑफर के तहत बीएसएनएल ने 4 फीसदी कैशबैक देने का ऐलान किया है। बीएसएनएल ने अपने My BSNL ऐप के लिए एंड्रॉइड पर एक नया वर्जन 2.0.46 अपडेट जारी किया है, और इसका चेंगलॉग पुष्टि करता है कि कंपनी उन ग्राहकों को 4 प्रतिशत की छूट दे रही है जो अन्य बीएसएनएल अकाउंट के लिए रिचार्ज करेंगे।
31 मई तक है मौका
कंपनी की ऐप चैंजलॉग में यह भी कहा गया है कि इस ऑफर की वैलिडिटी 31 मई तक है। यानी आप बीएसएनएल के इस कैशबैक का ऑफर 31 मई तक उठा सकते हैं। इस ऑफर का उद्देश्य ग्राहकों को उन मोबाइल ग्राहकों का रिचार्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना है जो लॉकडाउन के बीच अपना मोबाइल रिचार्ज नहीं करवा पा रहे हैं। इससे ऐसे ग्राहकों की मदद भी होगी। संपूर्ण लॉकडाउन के कारण बीएसएनएल ग्राहक रिटेल दुकानों की तरह पारंपरिक माध्यमों से अपने खातों को रिचार्ज करने में असमर्थ हैं और रिचार्ज के लिए ऑनलाइन तरीकों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं।
जियो, एयरटेल और वोडाफोन पहले से दे रही ऑफर
यहां ध्यान देने वाली ये है कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो, एयरटेल और वोडाफोन पहले से ही इस तरह के रिचार्ज पर कैशबैक देने का ऐलान कर चुकी हैं। बीएसएनएल ने इन कंपनियों के नक्शेकदम पर चलते हुए ये ऑफर पेश किया है। एयरटेल 4 फीसदी और जियो 4.16 फीसदी का कैशबैक दे रही है। टेलीकॉम कंपनियों में सर्वाधिक कैशबैक देने वाली कंपनी वोडाफोन आइडिया है, जो दूसरे ग्राहकों का रिचार्ज करने पर 6 फीसदी का कैशबैक दे रही है। आपको वोडाफोन आइडिया के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए MyVodafone या MyIdea ऐप से रिचार्ज करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications