कोरोनावायरस के चलते वर्क फ्रॉम होम का चलन काफी तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में यूजर्स का डेटा इस्तेमाल भी काफी ज्यादा हो गया है। इसी बीच बीएसएनएल ने दो नए प्रीपेड डाटा स्पेशल टेरिफ वाउचर लेकर आई है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के चलते वर्क फ्रॉम होम का चलन काफी तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में यूजर्स का डेटा इस्तेमाल भी काफी ज्यादा हो गया है। इसी बीच बीएसएनएल ने दो नए प्रीपेड डाटा स्पेशल टेरिफ वाउचर लेकर आई है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) दो नए प्रीपेड वर्क फ्रॉम होम प्लान्स/ डाटा स्पेशल टेरिफ वाउचर लेकर आई है। BSNL के नए ब्रॉडबैंड प्लान में रोज मिलेगा 22GB डेटा, जानिए कीमत ये भी पढ़ें

इसके साथ कंपनी ग्राहकों के लिए एक नया प्रमोशनल फुल टॉकटाइम पैक भी लाई है। ये प्लान्स चैन्नई और तमिलनाडु क्षेत्र में रहने वाले ग्राहकों के लिए हैं। यह ऑफर कोरोना वायरस प्रकोप में घर से काम कर रहे लोगों की बड़ी संख्या की इंटनेट डिमांड को देखते हुए लाया गया है।
बीएसएनएल के 151 और 251 रु के 2 नए प्रीपेड डाटा प्लान
151 रुपए वाला रिचार्ज प्लान
कंपनी के पहले रिचार्ज FRC108 को दोबारा पेश किया गया है जिसके साथ प्लान में अतिरिक्त वैलिडिटी दी गई है। घर से काम कर रहे लोगों के लिए दो नए स्पेशल टेरिफ वाउचर को 151 रुपये और 251 रुपये पर रखा गया है। दोनों प्लान्स में इंटरनेट डेटा को अलग रखा गया है लेकिन दोनों प्लान की वैलिडिटी एक समान 30 दिनों की है। 151 रुपये के प्लान में कंपनी 40जीबी का इंटरनेट डेटा ऑफर करेगी जिसे लोग अपनी नौकरी करते हुए इस्तेमाल कर सकते हैं।
251 रुपए वाला रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल के 251 रुपये वाले वाउचर में ग्राहकों को 70 जीबी इंटरनेट डेटा की सुविधा मिलती है। यह भी 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। चूंकि ये दोनों वर्क फ्रॉम होम प्लान है इसलिए इनमें सिर्फ डेटा की सुविधा है, कॉलिंग की नहीं।
60 रुपये का एक फुल टॉकटाइम प्लान भी किया लॉन्च
वहीं जो यूजर्स वॉयस कॉल या मैसेज की सुविधा लेना चाहते हैं, उन्हें अपने फोन नंबर पर अलग से प्लान का रिचार्ज कराना होगा। नए स्पेशल टैरिफ वाउचर और प्रमोशनल फर्स्ट रिचार्ज कूपन के बारे में एलान तमिलनाडु में कंपनी के अधिकारियों ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किया था। केवल इंटरनेट वाले इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों को सीधे एक मैसेज भेजना होगा- "STV DATA151" या "STV DATA251" को 123 पर भेजें। ये नए वाउचर्स कंपनी के पारंपरिक बूथ पर उपलब्ध हैं जिनमें CTOPUP, वेब पोर्ट्ल्स और सेल्फ केयर एक्टिवेशन शामिल हैं। वहीं कंपनी ने 60 रुपये का एक फुल टॉकटाइम प्लान भी लॉन्च किया है। प्लान में ग्राहकों को फुल टॉकटाइम मिलेगा। हाालंकि, इसके अलावा प्लान में कोई दूसरा फीचर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है और 6 अगस्त को खत्म होगा।
1,299 रुपए की कीमत वाले ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल ने नया 22जीबी सीयूएल ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। 1,299 रुपए की कीमत वाले इस प्लान में कंपनी हर दिन 22जीबी डाटा ऑफर कर रही है। इस प्लान में 10Mbps तक की स्पीड के साथ यूजर्स को रोज 22जीबी डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2Mbps पर आ जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा। इसके लिए हर कनेक्शन के साथ एक लैंडलाइन फोन भी दिया जा रहा है।
599 रुपए के प्लान में रोजाना मिल रहा 5 जीबी डाटा
घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए बीएसएनएल खास प्लान लेकर आया है। बीएसएनएल ने 599 रुपए का प्रीपेड प्लान लांच किया है, इसमें रोजाना 5जीबी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान में डाटा बेनिफिट के अलावा अन्य फायदे भी मिल रहे हैं। इस पैक की वैलिडिटी 90 दिन की है। इसमें देशभर में सभी नेटवर्क्स पर वॉइस कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट मिल रहे हैं। इसके अलावा रोज 5जीबी हाई स्पीड डाटा और 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। 5जीबी डेली डाटा खत्म होने के बाद डाटा स्पीड घटकर 80 Kbps रह जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications