नयी दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों के लिए 1499 रु वाला नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। बीएसएनएल ने बीएसएनएल चेन्नई ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस प्लान की घोषणा की। हाल ही में कंपनी ने अपने फाइबर-टू-होम (एफटीटीएच) ग्राहकों के लिए पेमेंट कलेक्शन की तारीख में संशोधन की घोषणा की थी। अब तक एफटीटीएच ग्राहकों को इनवॉयस की तारीख से भुगतान करने के लिए 21 दिन मिलते थे लेकिन अब इसे बदलकर 15 दिन कर दिया गया है। ग्राहकों को बिल मिलने के 15 दिनों में अनिवार्य रूप से बिल का भुगतान करना होगा। जहां तक 1499 रु वाले प्लान का सवाल है तो ये नया प्लान नहीं है बल्कि इसे दोबारा पेश किया गया है। ये 1 सितंबर 2020 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बेनेफिट के बार में।
क्या मिलेंगे 1499 रु वाले प्लान में बेनेफिट
बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए 1499 रु वाला प्लान 1 सितंबर 2020 से ऑफर में आ जाएगा। इस प्लान में आपको कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। डेटा के साथ इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल होगा। मगर ध्यान रहे कि वॉयस कॉलिंग में हर दिन 250 मिनट की एफयूपी सीमा भी होगी। यानी आप रोजाना अधिकतम 250 मिनट कॉलिंग बेनेफिट का फायदा उठा सकते हैं। इसके बाद आपको वॉयस कॉल करने के लिए स्टैंडर्ड रेट में शुल्क देना होगा। इस प्लान में आपको रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
कितनी होगी वैलिडिटी
प्रमोशनल ऑफर के रूप में जो लोग इस प्लान को शुरुआती 90 दिनों में खरीदेंगे उन्हें एक्स्ट्रा वैलिडिटी बेनेफिट दिया जाएगा। सबसे पहले तो बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन यानी 1 साल की होगी। लेकिन प्रमोशनल ऑफर के साथ इस प्लान की मूल वैलिडिटी 30 दिनों तक बढ़ाई जाएगी। यानी शुरुआती 90 दिनों में इस प्लान को रिचारज कराने वालों को 395 दिनों तक इस प्लान का बेनेफिट मिलेगा। आप इस प्लान को बीएसएनएल की वेबसाइट से रिचार्ज कर सकते हैं या अपने रजिस्टर्ड बीएसएनएल नंबर से PLAN BSNL1499 लिख कर 123 पर मैसेज भेज सकते हैं।
ये भी हैं लंबी अवधि वाले प्लान
बीएसएनएल के लंबी वैलिडिटी वाले प्लानों में शामिल होने 1499 रु वाला प्लान सबसे नया है। बीएसएनएल की साल भर के और भी प्लान हैं जिन्हें आप विचार कर सकते हैं। इनमें 365 रु वाला प्लान शामिल है, जो 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में 2 जीबी डेटा प्रति दिन के साथ रोजाना 250 मिनट तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। ये लिमिट पूरी होने के बाद डेटा स्पीड घट कर 80 केबीपीएस रह जाती है। इस प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान के बारे में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी मुफ्त सुविधाएं पहले 60 दिनों के लिए ही रहेंगी। पहले 60 दिनों की मुफ्त सेवा के बाद कॉल करने या डेटा का उपयोग करने के लिए आपको वॉयस और डेटा वाउचर खरीदना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications