टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। बात करें अगर टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की तो ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इसके साथ ही कुछ प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी में भी इजाफा किया है। कुछ नए प्रीपेड प्लान की भी शुरुआत की गई है और कुछ वाउचर को वापस लिया गया है। तगड़ा झटका : BSNL ने बंद किए ये 4 प्रीपेड प्लान्स, चेक करें लिस्ट

बीएसएनएल के पेश किया दो नए रीचार्ज प्लान
बजट को देखते हुए टेलिकॉम कंपनियां कई ऐसे प्लान पेश करती हैं, जो डेटा और कॉलिंग देने के बावजूद कम खर्च में भी रिचार्ज उपलब्ध हो। यहां हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के दो नए रीचार्ज प्लान के बारे में जो कि बाकि टेलीकॉम एयरटेल, जियो और वीआई के रीचार्ज प्लान के मुकाबले काफी अच्छे बेनिफिट्स के साथ आते हैं। बीएसएनएल ने 249 रुपये और 298 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है।
60 दिन की वैलिडिटी में रोज 1जीबी डेटा भी
बीएसएनएल यूज़र्स को 249 रुपये के प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। ये रोजाना 1जीबी तक अनलिमिटेड डेटा भी देता है, जिसके बाद इसकी स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी प्लान में हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की है। 298 रुपये का प्रीपेड प्लान भी यही लाभ देता है, हालांकि, यह Eros Now सब्सक्रिप्शन के साथ आता है और इसकी वैलिडिटि 56 दिनों की है।
महंगा हुआ बीएसएनएल का 365 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल ने अपने 365 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की दर में 32 रुपये की बढ़ोतरी की है। इयरली प्रीपेड प्लान की कीमत अब 397 रुपये हो जाएगी और इसके अन्य बेनीफिट्स वही रहेंगे। यह प्लान यूजर्स को 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 2जीबी डेली डेटा ऑफर करता है। इस प्लान की ओवरऑल वैलिडिटि 365 दिनों की है।
यूज़र्स को यह ध्यान देना चाहिए कि भले ही प्लान वैलिडिटि 365 दिनों की हो उन्हें 2जीबी डेली डेटा की खपत तक हाइ स्पीड मिलती है, जिसके बाद यह स्पीड घटकर 80 Kbps हो जाएगी। लेकिन यूजर्स 60 दिनों के लिए पीआरबीटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस और फ्री डेटा का बेनिफिट तो ले ही सकते हैं।
जियो के इस प्लान को मिलेगी कड़ी टक्कर
जबकि दूसरी ओर रिलायंस जियो के पास भी इतने खर्च का 249 रुपये वाला प्लान है जो कि 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इस हिसाब से इस प्लान में ग्राहक कुल 56 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा ले सकते हैं। हर दिन मिलने वाले तय डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो के इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉइस कॉलिंग अनलिमिटेड है। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री ऑफर किए जाते हैं। ग्राहकों को जियो के इस प्लान में जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोन्यूज़, जियोसिक्यॉरिटी और जियोक्लाउड की सुविधा भी फ्री मिलती है।
वीआई से भी है टक्कर
ठीक इसी तरह वीआई भी 249 रुपये वाले प्री-पेड प्लान पर रोजाना 1.5जीबी डाटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा ऑफर की जाती है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा और वीआई मूवी और टीवी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications