नयी दिल्ली। बीएसएनएल ने दो लंबी अवधि वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में बदलाव किए हैं। इन प्लान्स में किया गया बदलाव वैलिडिटी से जुड़ा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 1,999 रुपये के प्लान की वैलिडिटी में 21 दिन की बढ़ोतरी की है। अगर आप यह प्लान खरीदते हैं तो यह 386 दिनों के लिए वैलिड रहेगा। ध्यान रहे कि यह एक सीमित अवधि का ऑफर है, जो 10 जनवरी से शुरू हो गया है। यह ऑफर 31 जनवरी के बाद खत्म हो जाएगा। अगर आप 31 जनवरी तक बीएसएनएल का 1999 रु वाला प्लान रिचार्ज कराते हैं तो आपको 365 के बजाय 386 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
क्या हैं 1999 रु वाले प्लान के बेनेफिट
1999 रु वाले प्लान के बेनेफिट की बात करें तो आपको रोज 3 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में बीएसएनएल ट्यून्स का एक्सेस भी मिलेगा, जिससे आप अनलिमिटेड बार कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं। ग्राहकों को दो महीने के लिए लोकधुन कंटेंट और 365 दिनों के लिए इरोस नाउ का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
2399 रु वाले प्लान में बदलाव
बीएसएनएल ने अपने 2,399 रुपये वाले लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया। इस समय ये प्लान 600 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। मगर एक बार संशोधित होने के बाद आपको केवल 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीएसएनएल इस प्लान में अतिरिक्त 72 दिनों की वैलिडिटी देगी, जिसका मतलब है कि 2,399 रुपये वाले प्लान की कुल वैलिडिटी अवधि 437 दिनों की होगी। अतिरिक्त 72 दिन वैलिडिटी ऑफर भी 31 जनवरी 2021 तक वैलिड रहेगा। प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर 10 जनवरी से शुरू हो गया है।
2399 रु वाले प्लान में आगे होने वाला बदलाव
2399 रु वाले प्लान में मौजूदा ऑफर 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा। फरवरी से 2,399 रु वाले प्रीपेड प्लान की 365 दिनों की ही रहेगी। इस प्लान में आपको भारत में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी है। इस पर कोई एफयूपी सीमा नहीं होगी। इससे पहले बीएसएनएल के लंबी अवधि वाले इस प्लान में वॉयस कॉल लिमिट 250 मिनट प्रति दिन तक सीमित थी। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार इस प्लान के तहत आप मुंबई और दिल्ली के टेलीकॉम सर्किलों में एमटीएनएल नेटवर्क पर भी असीमित कॉल कर सकते हैं।
क्या है इस प्लान के बाकी बेनेफिट
2399 रु वाले प्लान में आपको रोज 3 जीबी मिलता है। ये लिमिट पूरी होने पर भी आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। 1,999 रु वाले प्लान की ही तरह 2399 रु वाले प्लान में आपको प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं।
इरोज नाउ का फ्री एक्सेस
बीएसएनएल अपने 2399 रु वाले प्लान में इरोज नाउ और Personalised Ringback Tone का अनलिमिटेड फ्री एक्सेस भी देती है। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि इरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन सदस्यता केवल वैलिडिटी तक मान्य होगा। बीएसएनएल का 365 रु वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी है। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की ही है। प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। मगर ये सभी मुफ्त बेनेफिट केवल 60 दिनों के लिए होंगे। 60 दिनों के बाद आपको वॉयस और डेटा वाउचर की जरूरत होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications