नई दिल्ली, जनवरी 6। बजट पेश किए जाने में अब बहुत कम समय बचा है। इस बीच इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) में निवेश की सालाना लिमिट बढ़ाने के मामले में वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा है। सरकार अगले महीने 2022-23 का बजट पेश करने वाली है। आईसीएआई की तरफ से मांग की गयी है कि पीपीएफ में निवेश की लिमिट को बढ़ा कर 3 लाख रु किया जाए। बता दें कि इस तरह की मांग पहली बार नहीं हुई है। बल्कि पहले भी पीपीएफ की निवेश लिमिट बढ़ाने की मांग की गयी है। मगर अभी तक सरकार ने ऐसा किया नहीं है।

प्री-बजट मेमोरेंडम
अपने प्री-बजट मेमोरेंडम में आईसीएआई ने धारा 80सी के तहत कई सुझाव दिए हैं, जिनमें से पीपीएफ से संबंधित है। इसने कहा है कि पीपीएफ में योगदान की वार्षिक सीमा 1.5 लाख रुपये की वर्तमान सीमा से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की जाए। वहीं धारा 80 सीसीएफ के तहत टैक्स कटौती की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की जा सकती है।
जीडीपी को होगा फायदा
आईसीएआई का मानना है कि पीपीएफ की निवेश लिमिट बढ़ाने से जीडीपी के प्रतिशत के रूप में घरेलू बचत को भी बढ़ावा मिल सकता है और इसका मुद्रास्फीति विरोधी प्रभाव भी सामने आएगा। आईसीएआई के अनुसार पीपीएफ का उपयोग उद्यमियों और प्रोफेश्नल्स द्वारा बचत इंस्ट्रूमेंट्स के रूप में किया जाता है। सेल्फ एम्प्ल्योड लोगों के लिए उपलब्ध एकमात्र सुरक्षित और टैक्स बचत वाला विकल्प पीपीएफ है। इसलिए, पीपीएफ निवेश सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने का सुझाव रखा गया है।
कई सालों से नहीं बढ़ी लिमिट
बता दें कि पीपीएफ में निवेश की 1,50,000 रुपये की वर्तमान सीमा को कई वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है। आईसीएआई का मानना है कि इस पर फिर विचार की आवश्यकता है। पीपीएफ एक 15 साल की निवेश योजना है जिसके तहत एक निवेशक को जमा, ब्याज और मैच्योरिटी के समय मिलने वाले पैसे पर टैक्स छूट का फायदा मिलता है। पीपीएफ पर फिलहाल 7.1 फीसदी ब्याज दर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications