नई दिल्ली, दिसंबर 27। बजट पेश किए जाने में लगभग 1 महीने का ही समय बचा है। बीते सालों की तरह इस साल भी सरकार आम नागरिकों से आगामी बजट के लिए आइडिया मांग रही है। जी हां आप भी बजट के लिए अपने आइडिया भेज सकते हैं। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग ने सोमवार को केंद्रीय बजट 2022-2023 के लिए विचार और सुझाव आमंत्रित किए हैं। आगे जानिए बजट के लिए अपने सुझाव भेजने का तरीका।

शेयर करें सुझाव
मंत्रालय ने कहा है कि मंत्रालय केंद्रीय बजट 2022-2023 के लिए आपके विचारों और सुझावों की प्रतीक्षा कर रहा है। कृपया अपने विचारों और सुझावों को शेयर करें जो भारत को समावेशी विकास के साथ वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने में मदद कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नागरिक अपने सुझाव और विचार MyGov की आधिकारिक वेबसाइट पर लिख सकते हैं। वित्त मंत्रालय और MyGov आपके बहुमूल्य सुझावों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
कब तक है मौका
सुझाव देने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mygov.in पर जाना है। फिर अपना नाम, राज्य, ईमेल, पता और फोन नंबर दर्ज करना है। इसके बाद बजट का वह सेक्शन चुनें जिसका आप उल्लेख कर रहे हैं और अपने विचार 500 शब्दों से कम में लिखें। अंत में सबमिट कर दें।
प्री-बजट बैठकें पूरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह आगामी केंद्रीय बजट 2022-23 के लिए बजट पूर्व बैठकों दौर पूरा कर किया। उन्होंने बजट से पहले विभिन्न सेक्टरों के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात कर उनकी राय ली। इस साल ये बैठकें 15-22 दिसंबर तक वर्चुअल मोड में आयोजित की गईं। सात हितधारक समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले 120 से अधिक आमंत्रितों ने इस अवधि के दौरान निर्धारित आठ बैठकों में भाग लिया। बता दें कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच इस बार का बजट देश के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications