नई दिल्ली, जनवरी 25। जनवरी का महीना खत्म होने जा रहा है। निवेशकों को भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी द्वारा सेबी के पास अपने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीएचआरपी) दाखिल करने की उम्मीद है। भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी दिसंबर तिमाही के लिए अपने फाइनेंशियल नतीजों की घोषणा करने के लिए डेटा तैयार कर रही है। इसके साथ ही ये डीएचआरपी की तैयारी भी कर रही है। एलआईसी का आईपीओ भारत में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। अनुमान है कि कंपनी आईपीओ के लिए आवेदन 31 जनवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में करेगी।

बजट में ऐलान संभव
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण में एलआईसी आईपीओ की डिटेल दे सकती हैं। एलआईसी का आईपीओ इसकी 15 लाख करोड़ रु की वैल्यू पर आ सकता है। सरकार भी एलआईसी के आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेच कर 1 लाख करोड़ रु जुटा सकती है। एलआईसी अपने आईपीओ को सफल बनाने के लिए विज्ञापन दे रही है और घरेलू पॉलिसीधारकों को लुभा रही है। कंपनी ने एलआईसी आईपीओ के दौरान बीमाकर्ता के शेयरों में निवेश करने के लिए पॉलिसीधारकों से अपने पैन को अपने एलआईसी से लिंक करने का भी आग्रह किया है।
एलआईसी का नया विज्ञापन
पिछले कुछ दिन से एलआईसी ने बिल्कुल अलग तरह का नया विज्ञापन दे रही है। एलआईसी ने भारत में अपने पॉलिसीधारकों को आने वाले आईपीओ में निवेश करने के लिए कुछ जरूरतों को पूरा करने के बारे में सूचित किया है। इनमें पैन डिटेल को अपडेट करना और डीमैट खाता खोलना शामिल है। वित्त मंत्रालय ने संकेत दिया है कि एलआईसी के आईपीओ में 10 प्रतिशत तक शेयर उसके पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित किये जा सकते हैं। ये कंपनी के पॉलिसिधारकों के लिए बढ़िया मौका होगा।
ऑनलाइन करें अपडेट
एलआईसी ने वेब पोर्टल के माध्यम से पैन डिटेल को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रोसेस को भी बताया। आपको अपना पैन, पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications