नई दिल्ली, जनवरी 29। टेक्नोलॉजी ने कोविड-19 महामारी से निपटने में लोगों की खूब मदद की। हाइब्रिड वर्क एंवायरमेंट, वर्चुअल क्लास आदि के लिए लोगों को टेक्नोलॉजी काफी सुविधा प्रदान की। इससे हुआ यह कि टेक कंपनियों को और नये कदम उठाने और नयी चीजें इनवेंट करने के लिए प्रेरणा मिली। खुद भारत सरकार के मुताबिक दुनिया का 75 फीसदी डिजिटल टैलेंट भारत में है। ऐसे में आगामी बजट में कंज्यूमर टेक कंपनियों पर खास फोकस हो सकता है। आगे जानिए कि कंज्यूमर टेक कंपनियों को बजट से क्या उम्मीदें हैं।

मैन्युफैक्चरिंग हब
इंडस्ट्री से जुड़े जानकार मानते हैं कि बजट में देश को कंज्यूमर टेक गुड्स का मैन्युफैक्चरिंग बनाने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने चाहिए। ऐसा करने के लिए सरकार को कंज्यूमर टेक मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को सब्सिडी और इंसेंटिव देने का सुझान दिया गया है। वैसे बजट में भारत को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण और निर्यात का केंद्र बनाने की दिशा में कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
आयात शुल्क में बढ़ोतरी
साथ ही जानकारों ने कुछ कंपोनेंट पर आयात शुल्क में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद जताई है। बजट को वैल्यू क्रिएशन पर ज्यादा ध्यान देने वाला बनाए जाने की उम्मीद है। इसमें कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए स्पेशल इंसेंटिव और सब्सिडी शामिल हो सकती है।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स
बजट से अन्य जानकार उम्मीद कर रहें हैं कि सरकार कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के लिए टैक्स स्लैब को उचित बनाएगी। साथ ही आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) को बढ़ावा देने और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा के लिए जरूरी ऐलान संभव हैं। असल में कोविड-19 से आपूर्ति और मांग दोनों प्रभावित हुई हैं। इसलिए इंडस्ट्री सरकार से सपोर्ट की उम्मीद कर रही है।
नेशनल स्टार्ट-अप डे
सरकार ने गुड्स मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के लिए मेक इन इंडिया के रूप में एक बड़ी शुरुआत की थी। साथ ही, देश में स्टार्ट-अप को सपोर्ट देने के लिए अब 16 जनवरी को 'नेशनल स्टार्ट-अप डे' के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications