नई दिल्ली, जनवरी 24। केंद्रीय बजट 2022 से करदाताओं को इनकम टैक्स के मोर्चे पर काफी राहत की उम्मीद है। केपीएमजी ने हाल ही में एक प्री-बजट सर्वे किया है। इस सर्वे में शामिल ज्यादातर उत्तरदाताओं ने कहा कि इंडिविजुअल टैक्स के मामले में उन्हें 2.5 लाख रुपये की बेसिक इनकम टैक्स छूट सीमा में वृद्धि की उम्मीद है। काफी लोग 10 लाख रु और उससे अधिक की टॉप इनकम स्लैब की लिमिट को बढ़ाए जाने के पक्ष में भी रहे। साथ ही धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रु की कटौती लिमिट में वृद्धि को सपोर्ट किया।

क्या कहते हैं जानकार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार टैक्स2विन के सह-संस्थापक और सीईओ अभिषेक सोनी के मुताबिक बेसिक छूट की सीमा को अंतिम बार 2017-18 में बदला गया था। इसलिए इस बजट में बेसिक छूट की सीमा को बढ़ाने की उम्मीद काफी ज्यादा है। इससे मिडिल क्लास के करदाताओं को अपनी टैक्स देनदारी को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।
क्या चाहते हैं लोग
सर्वे में शामिल 19 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि उन्हें वेतनभोगियों के लिए 50,000 रुपये की स्टैंडर्ड कटौती लिमिट में वृद्धि की उम्मीद है। वहीं 16 फीसदी लोग घर से काम करने के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए वेतनभोगियों के लिए टैक्स फ्री अलाउंस / अनुलाभों की उम्मीद कर रहे हैं। जानकार मानते हैं कि सरकार को होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट के भुगतान पर 80सी के तहत अलग से कटौती की सुविधा देनी चाहिए।
उच्चतम टैक्स स्लैब
कई जानकार मानते हैं कि दो टैक्स सिस्टम अभी भी आम आदमी को कंफ्यूज करते हैं। सरकार उच्चतम कर स्लैब को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने पर विचार कर सकती है। या ये भी हो सकता है कि नए टैक्स सिस्टम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कुछ कटौती की सुविधा दी जाए। बजट 2021 में सैलेरी क्लास को कोई बड़ी राहत नहीं दी गयी थी। बजट 2022 से कई बड़ी उम्मीदें हैं। मगर जानकारों का मानना है कि इस साल कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत टैक्स रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications