Budget 2023 : आज के समय में जो वंदे भारत ट्रेन है। इसकी जो सुविधा है। वो कुछ ही राज्यों में मिल पा रही है, मगर जो वंदे भारत ट्रेन है वो भविष्य में देश भर में दौड़ती नजर आएगी। देश के हर राज्य में वंदे भारत ट्रेन की सुविधा हो। मोदी सरकार की यह मंशा है। दरअसल केंद्र की मोदी सरकार आने वाले बजट में देश को 400 नई वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को तोहफे के रूप में देने का विचार कर रही हैं।
ऐलान नई वंदे भारत का
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार बजट में 300 से 400 नई वंदे भारत जो ट्रेन है उसका ऐलान कर सकती है। मालूम हो कि अभी तक सरकार कुल 75 वंदे भारत ट्रेन है उसको मंजूरी दे चुकी हैं। इस वर्ष यह संभावना है कि जो रेल के लिए बजट सपोर्ट है। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। इस बार का जो बजट है वो पिछले वर्ष से 1.37 लाख करोड़ रूपये के आंकड़े को पार कर सकता है यानी ऐसा होता है, तो जो रेलवे का यह बजट होगा। रेलवे को मिलने वाला सबसे बड़ा बजट होगा।
क्या कहा रेल मंत्री ने
यदि ऐसा होता है, तो फिर आने वाले 3 वर्षो में 475 वंदे भारत ट्रेन दौड़ती दिखेंगी। हालांकि ट्रेन को तैयार करने की जो योजना है। उस पर काफी तेजी से काम चल रहा है। मीडिया के अनुसार, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से कहा गया है कि वर्ष 2026 तक बुलेट ट्रेन पूरी तरह से संचालित होने लगेगी। 475 वंदे भारत ट्रेन चलाने का टारगेट हासिल करने की तरफ बढ़ रहे हैं। जो पिछला बजट था। उसमें 75 ट्रेन को स्वीकृति दी जा चुकी थी। हम आने वाले जो 3 वर्ष है उसमें लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
ट्रेन पांच रूट्स पर चल रही
भारत में 5 रूट्स में जो वंदे भारत ट्रेन है उसका संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पांचवी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसके बाद चेन्नई से बैंगलोर तक का जो सफर था। यात्रियों को बेहद ही आसानी से पूरा करने में यात्रियों को मदद मिली। वहीं जो बैंगलोर से मैसूर तक का जो सफर है। उसको मात्र 2 घंटे के भीतर पूरा किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications