Union Budget 2024: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगतार छठी बार बजट किया है। सरकार के द्वारा पेश किया गया ये अंतरिम बजट है। गौरतलब है कि इस बार सरकार ने इस बजट में किसानों के लिए के कुछ ऐसे फैसले किए है, जिससे उन्हें काफी फायदा हो सकता है। किसने की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार ने कहा है कि फसल की कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। आपको बता दे कि अगर सरकार के द्वारा यह कदम उठाया जाता है तो इससे निश्चित तौर पर कृषि उत्पादों की कीमत पड़ेगी और किसनों की आमदनी भी बेहतर हो सकती है।
इस साल का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि सरकार पांच इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क खोलने जा रही है। इसके अलावा सरकार मछली पालन को बढ़ाने पर भी काम करने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार 700 और मूंगफली की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी जरूरी कदम उठाएगी। 
इतना ही नहीं जो किसान डेरी के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, इस बजट 2024 में सरकार उनके लिए भी योजना ला रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सभी इलाकों में नैनो डीएपी का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही समुद्र के किनारे रहने वालों के लिए भी अच्छी खबर है क्योंकि सरकार अपने सीफूड का निर्यात करीब 2 गुना तक बढ़ाने का टारगेट लेकर चल रही है, इससे मछुआरों को भी काफी फायदा हो सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि नैनो डीएपी का इस्तेमाल बढ़ने के कारण इसके स्टॉक्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जब बजट में सरकार ने इसके इस्तेमाल को बढ़ाने का ऐलान किया है तो ऐसे में इसके स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है। आप इसके अलावा अगर आप एग्रीकल्चर सेक्टर पर फोकस कर रहे हैं तो इसमें आपको मॉडर्न स्टोरेज और सप्लाई चेन पर फोकस करना चाहिए। सरकार ने अपनी जिन योजनाओं के बारे में बताया है, उसके हिसाब से आपको कई सारी कंपनी के स्टॉक में इन्वेस्ट करने को मिल सकता है। इनमें कावेरी सीड्स, चंबल फर्टिलाइजर और बॉम्बे बर्मा जैसे कई स्टॉक शामिल है, जिन पर सरकार द्वारा किए गए एलान का असर पड़ सकता है।
भारत कृषि प्रधान देश है और यहां की ज्यादातर आबादी किसी पर निर्भर करती है। यही कारण है कि सरकार के द्वारा कृषि क्षेत्र को बेहतर और मजबूत बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने फसलों के साथ डेरी फार्मिंग और मैच पालन पर भी ध्यान केंद्रित किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह एक अंतरिम बजट है और आने वाले कुछ महीनो में लोकसभा चुनाव होना है, यही कारण है कि किसी भी क्षेत्र को लेकर निर्मला सीतारमण किसी बड़े धन आवंटन की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि सरकार अपनी नीतियों के तहत कृषि को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि एक बार जब लोकसभा चुनाव हो जाएंगे उसके बाद सत्ता में आने वाली सरकार के द्वारा लाया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications