
Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी बुधवार 1 फरवरी 2023 को आम बजट को पेश कर दिया है, इस बजट में सरकार ने कई सारी चीजे है। जिसमें टैक्स को घटाया है। जिस वजह से अब वह चीजें की कीमतें सस्ती हो जायेगी। इसके साथ ही सरकार ने कई सारे चीजे है। जिसमें टैक्स की बढ़ोतरी की है, तो आइए जानते है इसके बारे में।
सस्ती हुई यह चीजें
अगर हम सस्ती चीजों की बात करें तो साइकिल, खिलौने, आटोमोबाइल, कुछ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एलईडी टीवी, देसी किचन चिमनी, हीरे के आभूषण, कैमरा लेंस इसके साथ ही बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ती हुई है।
महंगी हुई यह चीजें
हीरा, एक्सरे मशीन, शराब, प्लेटिनम, छाता, सिगरेट, विदेशी किचन चिमनी, सोने इसके साथ ही आयातित चांदी के सामान महंगी हुई है।
एग्री स्टार्टअप के लिए फंड
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि युवा किसानों को कृषि शुरुआत को बढ़ावा देने के लिए एक कृषि त्वरित कोश की स्थापना हो जायेगी। वित्त मंत्री द्वारा कृषि लोन लक्ष्य के लिए 20 लाख करोड़ रु की वृद्धि की गई है। वित्त मंत्री की तरफ से कहा गया है कि l पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी पर ध्यान देने के साथ ही कृषि लोन लक्ष्य को बढ़ाया है और इसको 20 लाख करोड़ रु किया जाएगा।
यूनिटी माल राज्यों की राजधानी में खोलने की योजना
वित्त मंत्री ने कहा है कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट बढ़ावा देने के लिए राज्यों की राजधानी में यूनिटी मॉल स्थापित करने के लिए राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इन मॉल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट योजना के तैयार जो समान है। इन सामानों को बेचा जाएगा।
कौन हैं वित्त मंत्री की टीम में छह लोग
बजट बनाने की जिम्मेदारी जिन लोगों के पास थी, उनमें वित्त सचिव टीवी सोमनाथन और अजय सेठ (आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव) शामिल हैं। इनके अलावा निवेश और सार्वजनिक संपत्ति विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे सरकार के विनिवेश कार्यक्रम को तैयार करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, राजस्व सचिव की जिम्मेदारी को संजय मल्होत्रा निभा रहे हैं, विवेक जोशी वित्तीय सेवाओं के सचिव हैं। वे दो सरकारी बैंकों और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के निजीकरण से संबंधित मसौदे को देख रहे हैं। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन बजट तैयार करने की जिम्मेदारी संभाल ही रहे हैं। इनके साथ ही वी अनंत नागेश्वरन साल 2022-23 का इकोनॉमिक सर्वे तैयार करने की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications