
Budget 2023 : केंद्रीय बजट 2023 बस एक हफ्ता दूर है। यह 2024 में आम चुनावों से पहले अंतिम फुल बजट होगा। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में रोजगार, इंवेस्ट-ड्रिवन ग्रोथ और डेवलपमेंट पर ध्यान देने के साथ ग्रोथ ओरिएंटेड होगा। इससे कुछ सेक्टरों को फायदा मिल सकता है, जिससे कई कंपनियों को फायदा होगा और उनके शेयरों में तेजी आ सकती है।
क्या है उम्मीद
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का मानना है कि वित्त मंत्री सीतारमण ईवी प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को अधिक सब्सिडी की घोषणा कर सकती हैं जिससे बैटरी की मांग में वृद्धि हो सकती है। इसलिए, एक्साइड इंडस्ट्रीज टॉप चुने गये शेयरों में से एक है। बजट घोषणाओं से बिजली क्षेत्र को भी फायदा हो सकता है, और सरकार की तरफ से सिगरेट पर टैक्स बढ़ाए जाने की भी उम्मीद है, जो एनटीपीसी और आईटीसी के शेयरों को आकर्षक बनाएगा।
इन सेक्टरों को भी मिल सकता है फायदा
लग्जरी घड़ियों, गहनों, गहनों पर ड्यूटी से टाइटन को फायदा होने की संभावना है, जबकि सब्सिडी और कृषि क्षेत्र के विकास का सीधा असर चंबल फर्टिलाइजर्स के स्टॉक पर पड़ सकता है। केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर जोर दे रही है और आगामी बजट में, ड्रोन के उपयोग, कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए मशीनरी के उपयोग जैसे टेक्नोलॉजी के उपयोग पर सब्सिडी और योजना की घोषणा करने की उम्मीद है, जिससे गोदरेज एग्रोवेट को बढ़ावा मिल सकता है।
रेलवे को फायदा
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का मानना है कि इस साल के बजट में सरकार रेलवे के डेवलपमेंट पर एक पॉलिसी फ्रेमवर्क की घोषणा कर सकती है जिसका सीधा असर आरवीएनएल के स्टॉक पर पड़ सकता है। 2 और 3 स्तरीय शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट केंद्रीय बजट में एक प्रमुख फोकस वाला सेक्टर होने की संभावना है, इसलिए एल्यूमीनियम की मांग में वृद्धि आगे बढ़ने की संभावना है, जो नाल्को स्टॉक पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। रियल एस्टेट सेक्टर को भी स्मार्ट सिटीज मिशन के साथ एक बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। डीएलएफ भी स्टॉक उसी के नतीज में रैली कर सकता है। सिप्ला जैसे फार्मा शेयर भी फोकस में हैं क्योंकि बजट 2023 में सेक्टर के लिए अच्छे ऐलान कर सकती है।

इन शेयरों को हो सकता है फायदा
आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने कुछ शेयर चुने हैं :
एक्साइड इंडस्ट्रीज
टार्गेट प्राइस : 210-200 रु और स्टॉप लॉस : 170 रु
एनटीपीसी
टार्गेट प्राइस : 1900-200 रु और स्टॉप लॉस : 143 रु
आईटीसी
टार्गेट प्राइस : 360-380 रु और स्टॉप लॉस : 310 रु
टाइटन
टार्गेट प्राइस : 2450-2500 रु और स्टॉप लॉस: 2280 रु
चंबल फर्टिलाइजर्स
टार्गेट प्राइस : 350-380 रु और स्टॉप लॉस : 275 रु
गोदरेज एग्रोवेट
टार्गेट प्राइस : 530-550 रु और स्टॉप लॉस : 390 रु
रेल विकास निगम लिमिटेड
टार्गेट प्राइस : 100-120 रु और स्टॉप लॉस : 58 रु
राष्ट्रीय एल्युमिनियम
टारगेट प्राइस: 100-120 रुपये
डीएलएफ
टार्गेट प्राइस 430-450 रु और स्टॉप लॉस : 330 रु
सिप्ला
टार्गेट प्राइस : 1150-1200 रु और स्टॉप लॉस : 990 रु
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications