Budget 2024 Health Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को हेल्थ सेक्टर से जुड़े हुए कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने हेल्थ सेक्टर से जुड़ी मुख्य योजनाओं पर घोषणाएं की हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से ऐलान किए गए हैं।

इस योजना को दिया गया 7,500 करोड़ रुपये का आवंटन
केंद्र की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को 7,500 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है। पिछले साल इस योजना को 6,800 करोड़ रुपये का आवंटन मिला था। सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
ICMR को इतने रुपये का किया गया आवंटन
इस बजट में वित्त मंत्री ने ICMR यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के लिए 2,732.13 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा बजट में स्वायत्त निकायों के लिए 18,013.62 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सिर्फ यही नहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली के लिए बजट आवंटन 4,523 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
कैंसर की दवाओं के घटाएं दाम
इस बजट में हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक बेहद अहम ऐलान भी किया गया है। कैंसर की दवाओं पर सरकार ने कैंसर की तीन दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी जीरो कर दी है यानी अब कैंसर की दवाइयों को इंपोर्ट कराने पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। सरकार की इस योजना से कैंसर की इलाज सस्ता हो जाएगा।
इसके अलावा बजट में एक्सरे ट्यूब और डिजिटल डिटेक्टरों के कंपोनेंट्स पर भी कस्टम ड्यूटी को घटा दिया गया है।वित्त मंत्री ने इस बार हेल्थ सेक्टर के लिए 90,958.63 करोड़ रुपये आवंटित करें हैं। इसके अलावा आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य सेवा कवरेज को सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों तक बढ़ाया गया।
इसके अलावा बॉयोटेकनोलॉजी रिसर्च और विकास के लिए आवंटन 2023-24 में ₹500 करोड़ से बढ़ाकर 2024-25 में ₹1,100 करोड़ कर दिया गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications