India's Economic Growth Prediction: इस समय भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर हर जगह से अच्छे समाचार मिल रहे हैं। फिर वह चाहे वर्ल्ड बैंक को या फिर ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच सब ने भारत की अर्थव्यवस्था को आगे आने वाले समय में बेहतर और मजबूत स्थिति में बताया है। हालांकि इनका कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था 6.2 से लेकर 6.8 प्रतिशत तक की दर से बढ़ेगी। हालांकि भारत के वित्त मंत्रालय का अनुमान है कि आगे आने वाले 3 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट करीब 7 प्रतिशत के आसपास होगी।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि फाईनेंस मिनिस्ट्री द्वारा एक रीव्यू रिपोर्ट जारी की गई है। आपको बताते चलें कि वित्त वर्ष 2025 में इंडियिन इकोनॉमी 7 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ेगी। यही नहीं आने वाले तीन साल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। क्योंंकि वित्त मंत्रालय के अनुसार आने वाले तीन साल में ही देश 5 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद खबर के मुताबिक इस रिव्यू रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि साल 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था बढ़कर 7 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी वाली बन सकती है।
पिछले 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस रिपोर्ट में पिछले 10 साल के अंदर आए परिवर्तन पर भी प्रकाश डाला गया है। आपको बता दें कि आज से करीब 10 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 1.9 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया में दसवें स्थान पर थी। इसके बाद भारत की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
हालांकि कोरोना महामारी के बाद जहां ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है और चीन जैसे देश कोरोना की मार से उबर नहीं पा रहे हैं। वहीं भारत की अर्थव्यवस्था ने वापस अपनी रफ्तार पकड़ ली है। इस समय भारत की कुल जीडीपी 3.7 ट्रिलियन डॉलर की है और यह दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
आपको बता दें कि पिछले 10 साल में अर्थव्यवस्था के अंदर कई ऐसे सुधार किए गए हैं, जिनका अब फायदा देखने को मिल रहा है। इसका असर यह है कि आगे आने वाले सालों में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था बनने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले 3 साल के अंदर यह देश पांच ट्रिलियन की जीडीपी के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा और विश्र्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर दुनिया के सामने उभरेगा।
बजट से पहले आई इस रिपोर्ट का असर शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल सब की निगाहें आने वाले 2024 के बजट पर टिकी हुई हैं। अंतरिम बजट होने की वजह से इसमें किसी भी बड़ी घोषणा की उम्मीद तो नहीं है, हालांकि आगे आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लोग सरकार से कुछ बड़े फैसलों की उम्मीद जरूर लगाए बैठे हैं। गौरतलब है कि सरकार के द्वारा फिलहाल बजट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन मिल रहे संकेतों से पता चलता है कि साल 2024 के इस बजट में डिफेंस सेक्टर को अच्छा खासा फंड मिलने वाला है और डिफेंस एक्सपोर्ट बढ़ाने पर भी सरकार का ध्यान केंद्रित होगा।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: कल से और ज्यादा महंगा हो गया सोना, जानिए अब खरीदें या नहीं
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications