नई दिल्ली, मई 25। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। आज 25 मई को सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में औसतन गिरावट आई है। इससे प्रति 10 ग्राम सोने के रेट नीचे खिसक गए हैं। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतें भी कम हुई हैं। अगर आपका इरादा सोना या चांदी की ज्वेलरी खरीदने का है तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। आगे जानिए सोने और चांदी के ताजा दाम।
सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 136 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48672 रु से घट कर 48536 रु पर आ गया। उधर चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 127 रु घटा। आज चांदी का रेट प्रति किलो चांदी 70948 रु से गिर कर 71015 रु पर आ गया।
ये हैं बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 135 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48342 रु और 22 कैरेट वाला सोना 125 रु सस्ता होकर 44459 रु पर आ गया। इसी तरह 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 102 रु घटा और यह प्रति 10 ग्राम 36402 रु पर पहुंच गया। आखिर में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह 79 रु सस्ता होकर 28394 रु पर आ गया।
बिना जीएसटी के हैं ये रेट
यहां बताए गए रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता। बता दें कि आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आप रोजाना सोने और चांदी के अपने शहर के रेट चेक करने के लिए हमारी वेबसाइट के इस लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर भी जा सकते हैं।
कहां तक जा सकते हैं सोने के दाम
जानकारों ने 2021 में सोने की कीमतों के ऊपर चढ़ने का अनुमान लगाया था। कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि सोने की कीमतें 56000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। मगर एक अनुमान के अनुसार सोना 60000 रु का आंकड़ा भी पार कर सकता है। इसलिए खरीदारों और निवेशकों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए। यदि आप निवेश करना चाहें तो भी अभी निवेश करें, जिससे आपको अच्छा रिटर्न मिल जाएगा।
इस तरह खरीदें सस्ता सोना
सोने में निवेश के कई रास्ते हैं। इन्हीं में से एक है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी)। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) 24 मई से एसजीबी जारी करना शुरू कर चुका है। आप इनमें निवेश कर सकते हैं। ये सोने में निवेश का एक बढ़िया माध्यम है। इसमें 4842 रु प्रति ग्राम सोना बेचा जाएगा। इस सीरीज में 28 मई तक सस्ता सोना खरीदने का मौका होगा। इसके अलावा गोल्ड ईटीएफ भी एक बढ़िया जरिया है सोने में निवेश का। असल में ये सोने की इलेक्ट्रिक फॉर्म हैं। इसलिए इनमें शुद्धता और जालसाजी की कोई संभावना नहीं रहती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications