टू-व्हीलर्स कंपनियों ने अपनी बाइक और स्कूटर की ख़रीद पर ग्राहकों को कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट की पेशकश की है।
नई दिल्ली: टू-व्हीलर्स कंपनियों ने अपनी बाइक और स्कूटर की ख़रीद पर ग्राहकों को कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट की पेशकश की है। तो अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको मिल सकती है एक बेस्ट डील वो भी ऑफर्स के साथ। हीरो मोटोकॉर्प ने फेस्टिवल सीजन में अपनी बाइक और स्कूटी पर जबरदस्त ऑफर का ऐलान किया है, जहां ग्राहक 7500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। तो चलिए अपनी खबर के जरिए बताते है किस बाइक पर कितनी छूट मिल रही है।

इन बाइक्स पर बेहतरीन ऑफर
तो अगर इस नतेरस और दीवाली सीजन में आप अगर बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो हीरो मोटोकॉर्प आपके लिए बेस्ट डील लेकर आई है, जहां आप हीरो स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स, एक्सट्रीम 160 आर, हीरो एक्सपल्स 200 टी, हीरो ग्लैमर समेत लगभग सभी बाइक्स और स्कूटर की खरीद पर कैशबैक और ऑफर के रूप में 7500 रुपये की छूट पा सकते हैं। ये ऑफर, एक्सचेंज या कैशबैक आईसीआईसीआई बैंक और पेटीएम के जरिये मिलेंगे।
7500 रुपये तक का मिलेगा कैशबैक
हीरो ने लगभग सभी रेंज की बाइक और स्कूटर पर सीमित समय तक के लिए ऑफर्स का ऐलान किया है, ऐसे में ग्राहकों के पास अच्छा मौका है कि वे कम दाम में मनचाही बाइक या स्कूटी खरीद सकें। आपके जानकारी के लिए बता दें कि ये ऑफर सीमित जगह और समय के लिए है। हीरो सुपर स्पलेंडर, स्पलेंडर प्लस या एचएफ डीलक्स जैसी बाइक की खरीद पर दीवाली ऑफर के तहत 3100 रुपये का कैश डिस्काउंट पा सकते हैं, जिनमें 2100 रुपये रुपये कैश और 1000 रुपये टॉप-अप के रूप में है। वहीं अगर कस्टमर पेटीएम के जरिये ये बाइक खरीदते हैं तो उन्हें 7500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
जल्द ही लॉन्च होगी हीरो की ये 2 बाइक
हीरो ने इस फेस्टिव सीजन कस्टमर के लिए और भी ऑफर की घोषणा की है, जिसमें वे 4,999 रुपये के डाउन पेमेंट पर बाइक या स्कूटर घर ले जा सकते हैं और बाकी रकम को 6.99 पर्सेंट इंट्रेस्ट रेट के साथ ईएमआई में कन्वर्ट करा सकते हैं। फेस्टिवल ऑफर में कॉरपोरेट कस्टमर को 2000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। वहीं अलग-अलग मॉडल पर 2100 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से बाइक या स्कूटी की खरीद पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। दीवाली ऑफर्स के तहत कस्टमर को निश्चित समय के लिए एक्सटेंडेट वॉरंटी का भी लाभ मिल सकता है। हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही Xtreme 200S और Xpulse 200T जैसी बाइक लॉन्च करने वाली है, जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications