नयी दिल्ली। साल 2019 खत्म होने वाला है। उससे पहले जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी भारत में अपनी कारों पर जोरदार डिस्काउंट दे रही हैं। होंडा की कारों पर 5 लाख रुपये तक की भारी छूट मिल रही है। होंडा की जिन कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है उनमें जैज जैसी छोटी कारों से लेकर CR-V जैसी बड़ी कार तक शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होंडा अपनी कारों पर 42,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जो आपको इसके अलग-अलग मॉडल के हिसाब से मिलेगा। तो आइये नजर डालते हैं होंडा की अलग-अलग कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट पर। होंडा की प्रीमियम हैचबैक जैज पर 25,000 रुपये का फ्लैट कैश डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही आपको इस पर 25,000 रुपये का ही एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा, जिससे जैज पर मिलने वाला कुल डिस्काउंट 50,000 रुपये है। ये इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर मिल रहा है।

अमेज पर 42,000 रुपये की बचत का मौका
होंडा अमेज पर चौथे और पांचवें साल के लिए मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है, जिसकी कीमत 12,000 रुपये है। ऊपर से 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है तो इस पर कुल 42,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं होंडा की WR-V पर फ्लैट 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और पुरानी कार के एक्सचेंज पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। होंडा सिटी के बीएस 4 और बीएस 6 मॉडल दोनों पर 32,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। यानी कुल 62,000 रुपये का डिस्काउंट इन मॉडलों पर मिल रहा है। मगर बीएस 6 सिटी मॉडल पर होंडा ने डिस्काउंट कम कर दिया है। इस मॉडल पर 25,000 रुपये का कैश और 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।
CR-V पर है 5 लाख रुपये का डिस्काउंट
CR-V, Honda के AWD-diesel वेरिएंट पर सीधा 5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इसका 2WD-diesel वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो इस पर भी आपको 4 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल जायेगा। हालाँकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं। इसके अलावा होंडा सिविक पर 2.5 लाख रुपये और BR-V पर आप 1.10 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और मुफ्त सामान शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - वाह! ये रहे जियो, वोडाफोन और एयरटेल के 50 रुपये से भी सस्ते डेटा प्लान
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications