नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। होंडा ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं।
नई दिल्ली, मार्च 11। नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। होंडा ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उनमें जैज, अमेज, होंडा डब्लूआर-वी, होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन और होंडा सिटी फिफ्थ जनरेशन शामिल हैं। इस महीने ग्राहक ज्यादा बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं।

होंडा अमेज
अमेज़ कंपनी के भारतीय लाइन-अप में सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से एक इसकी सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान है। होंडा वर्तमान में इसे 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ पेश कर रही है और 6,000 एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा इस पर 5,000 लॉयलटी बोनस मिल रहा है। होंडा अमेज पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
होंडा सिटी के दोनों मॉडल पर बढ़िया ऑफर
होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन
फोर्थ जनरेशन होंडा सिटी अभी भी 20,000 रुपये तक के ऑफर के साथ मिल रही है। इस पर 5 हजार रपये लॉयलटी बोनस शामिल है। इसके अलावा 7,000 रुपये का एक्सचैंज बोनस और 8,000 का कोर्पोर्टे बोनस भी मिल रहा है। होंडा सिटी केवल 1.5 लीटर पेट्रोल मोटर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 17.14 किमी/लीटर का माइलेज देती है।
होंडा सिटी 5वीं-जेनरेशन
नई 5वीं-जेनरेशन सिटी देश में जापानी कार निर्माता का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। ब्रांड इस महीने अपनी खरीद पर फारी छूट दे रहा है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 8,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इसके साथ ही कंपनी इस पर 5 हजार रुपये का लॉयलटी बोनस भी दे रही है।
होंडा की इन 2 गाड़ियों पर भी बढ़िया ऑफर
होंडा जैज़
कंपनी की प्रीमियम हैचबैक जैज़ भी इस महीने 33,158 रुपये तक के ऑफ़र के साथ उपलब्ध है। इस ऑफर में 4,000 रपये कॉर्पोरेट छूट, 5,000 लॉयल्टी बोनस, 10,000 रु. का कैश डिस्काउंट और 5,000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल है। हालांकि, अगर एक्सचेंज किया जाने वाला वाहन होंडा उत्पाद है, तो अन्य जैज की एक्स-शोरूम कीमत से 7,000 रुपये की कटौती की जाएगी।
होंडा डब्ल्यूआर-वी
4 मीटर से छोटी कॉम्पैक्ट SUVs पर होंडा का कब्जा डब्जूआर-वी के रूप में है। जैज़ पर बेस डब्जूआर-वी फ़िलहाल बिक्री पर है और इस पर 26000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 10000 रुपये का एक्सचेंज बोनस 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है। वहीं होंडा कार एक्सचेंज बोनस 7,000 रुपये अलग से है।
महिंद्रा की कार पर लाखों रुपये के बंपर ऑफर्स
महिंद्रा भी अपनी कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. यह डिस्काउंट ऑफर लाखों रुपये तक के हैं। महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर 3.02 लाख रुपये का भारी डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहा है। इसमें 2.2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा 20,000 रुपये की फ्री एक्सेसरीज, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications