जल्द ही त्यौहारों का सीजन आ रहा है। इस सीजन में सभी अपने जरुरतों को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट जैसे स्मार्टफोन, आदि खरीदते भी करते हैं।
नई दिल्ली: जल्द ही त्यौहारों का सीजन आ रहा है। इस सीजन में सभी अपने जरुरतों को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट जैसे स्मार्टफोन, आदि खरीदते भी करते हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में बेहतरीन स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्पीकर्स, हेडफोन्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदना चाहते हैं वो भी बेहद कम कीमतों में तो ये खबर जरुर पढ़ें। इन त्यौहारों के सीजन में फ्लिपकार्ट अपनी बिग बिलियन डेज सेल भी ला रहा है, जिसकी तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। Flipkart : सेल से पहले ही 1 रुपये में बुक करें प्रोडक्ट, जानिए क्या है ऑफर ये भी पढ़ें
मोटोरोला स्मार्टफोन्स पर 40 हजार रुपये तक की छूट
बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत होने जा रही है। इस बार सेल 6 दिन चलेगी, जिसका आखिरी दिन 21 अक्टूबर है। इस साल के सेल में टीवी, स्मार्टफोन, फर्नीचर आदि पर कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। लेकिन आज हम अपनी खबर के जरिए स्मार्टफोन ऑफर्स के बारे में बताएंगे। जी हां स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने सेल के दौरान शानदार ऑफर्स देने की घोषणा की है। बिग बिलियन डेज के दौरान कस्टमर्स को मोटोरोला स्मार्टफोन्स पर 40 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी। इस सेल में मोटो G9, फोल्डेबल मोटोरोला Razr (2019), मोटो E7 प्लस जैसे स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलने वाली है।
1,24,999 रुपये का स्मार्टफोन मात्र 84,999 रुपये में
बता दें कि मोटोरोला का फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला Razr (2019) की कीमत 1,24,999 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इसे 84,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने इसकी कीमत में 30 हजार रुपये तक की कटौती की थी, हालांकि यह कीमत केवल ऑफलाइन रिटेल्स के लिए ही थी।
मोटोरोला के इन स्मार्टफोन पर भी छूट
मोटोरोला edge+ पर 10 हजार की छूट
मोटोरोला edge+ स्मार्टफोन को सेल के दौरान इसे 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को मई 2020 में 74,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
मोटो G9 पर 1500 रुपये की छूट
भारत का पहला स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट वाला स्मार्टफोन मोटो G9 है। इस स्मार्टफोन फोन को 11,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि 'बिग बिलियन डेज' के दौरान इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस फोन पर 1,500 रुपये की छूट प्राप्त होगी।
मोटोरोला वन fusion+ पर 1500 रुपये की छूट
मोटोरोला वन स्मार्टफोन पर भी कंपनी 1,500 रुपये की छूट दे रही है। इसकी कीमत 17,499 रुपये है, जबकि फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इसे 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
मोटो E7 प्लस पर 500 रुपये की छूट
मोटो E7 प्लस स्मार्टफोन को 9,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। सेल के दौरान इसे 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस फोन पर 500 रुपये की छूट प्राप्त होगी।
इन स्मार्टफोन पर भी छूट
इंफिनिक्स हॉट 9 प्रो
इस फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल मेमोरी है साथ ही रेंज का सबसे बेहतरीन फोन है। साथ ही 6.6" HD डिसप्ले, 48 मेगा पिक्सल कैमरा व 5000 mAh बैटरी भी मिलती है। इसकी HD डिसप्ले से आप अपने पसंदीदा शोज, IPL और फिल्मों का बेहतर क्वालिटी में लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही आप बेहतरीन पिक्चर्स भी क्लिक कर सकते हैं। यह फोन फ्लिपकार्ट पर मात्र 9,499 रु. में उपलब्ध है।
इंफिनिक्स हॉट 10
बात करें इंफिनिक्स हॉट 10 कि तो 6 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ ही इस फोन में आपको मिलता है मीडिया टेक हेलिओ जी 70 प्रोसेसर, 16 मेगा पिक्सल क्वाड कैमरा व 5200 mAh की बैटरी। इन खूबसूरत फीचर्स से लैस यह स्मार्टफोन मात्र 9,999 रु. में उपलब्ध है।
जियोनी मैक्स
वहीं जियोनी मैक्स ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 13 मेगा पिक्सल रियर कैमरा व 5 मेगा पिक्सल फ्रंट कैमरा, 5000 mAh की बैटरी आदि खूबियों से लैस यह फोन फ्लिपकार्ट पर मात्र 5,999 रु. में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications