अगर आप हाल अगर आप हाल हवाई यातयात्रा करने का मन बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। कोरोना काल के चलते लोग सफर करने से बच रहे हैं। ऐसे में एयरलाइन कंपनियां कई तरह के ऑफर दे रही हैं। वे बुकिंग एजेंसीज का भी सहारा ले रहे हैं।
नई दिल्ली, मई 4। अगर आप हाल हवाई यात्रा करने का मन बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। कोरोना काल के चलते लोग सफर करने से बच रहे हैं। ऐसे में एयरलाइन कंपनियां कई तरह के ऑफर दे रही हैं। वे बुकिंग एजेंसीज का भी सहारा ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से फ्लाइट की टिकट बुक करते हैं तो आपको 50 लाख तक का यात्रा बीमा मुफ्त में मिलेगा।

आईआरसीटीसी ने की खास ऑफर की पेशकश
बता दें कि अपना कारोबार बढ़ाने के लिए एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को तरह तरह के लुभावने ऑफर पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक खास ऑफर की पेशकश की है। इतना ही नहीं कंपनी की ओर से टिकट बुकिंग के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क न लिए जाने की भी बात कही गई है। हवाई यात्रियों को आकर्षित करने के लिए आईआरसीटीसी कई अन्य सुविधाएं भी दे रहा है। इनमें टिकटों की री-शेड्यूलिंग, आसान रिफंड समेत कई अन्य सर्विसेज शामिल है। इस ऑफर से घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स के साथ सभी श्रेणी का टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
इन यात्रियों को हवाई सफर के दौरान मिलेगा ज्यादा छूट
आईआरसीटीसी की ओर से रक्षा क्षेत्र यानी डिफेंस में काम करने वाले यात्रियों को हवाई सफर के दौरान अतिरिक्त छूट दी जाएगी। कंपनी की ओर से स्पेशल यात्रा किराया ऑफर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने एलटीसी टिकट की बुकिंग किए जाने का भी दावा किया है। आईआरसीटीसी की ओर से ग्राहकों को एक साथ विभिन्न शहरों के लिए टिकट बुकिंग, क्रेडिट शेल, सुपर सेवर, री शेड्यूलिंग और आसान रिफंड जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
कंपनी की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करने पर स्पेशल डिस्काउंट के तहत अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि आईआरसीटीसी के मुताबिक ट्रैवल साइटें प्रति टिकट के हिसाब से 200 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में लेती है। जबकि आईआरसीटीसी का कहना है कि वे महज 50 रुपए फीस ले रहे हैं। इससे यात्रियों के पॉकेट पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications