नयी दिल्ली। आपको रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' याद होगी। उस फिल्म में रणवीर और अनुष्का एक नये तरीके का बिजनेस शुरू करते हैं। ये बिजनेस था वेडिंग प्लानर का, जिसमें उन्हें काफी कामयाबी मिलती है। मगर क्या आप जानते हैं कि आप खुद एक वेडिंग प्लानर बन कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं। जी हां ये एक ऐसा बिजनेस है, जिसे पार्ट या फुल टाइम दोनों तरीकों से किया जा सकता है। इस बिजनेस में एक बार निवेश की जरूरत होगी और आप सालों तक कमाई कर सकेंगे। सामान के बाद जरूरत होगी मार्केटिंग की। मार्केटिंग यानी अपना प्रचार। ये एक ऐसी चीज है, जिसमें आप जितना पैसा लगाएं ये आपके अपने ऊपर है। मगर सामान के लिए निवेश एक दायरे में ही होगा।
कितनी हो सकती है कमाई
भारत में वेडिंग सीजन साल में 2-3 बार आता है। इसलिए अगर आप हर सीजन में 8-10 शादियां भी संभाल लें, तो प्रति शादी पर 2 लाख रु के हिसाब से साल में 20 लाख रु कमा सकते हैं। यदि आप जॉब करते हैं तो एक टीम बना कर अलग से बिजनेस ऑपरेट कर सकते हैं। इससे आपकी जॉब भी चलती रहेगी और बिजनेस से कमाई भी जारी रहेगी।
वेडिंग प्लानर का कोर्स
अब भारत में वेडिंग प्लानर एक करियर ऑप्शन बन गया है। इसमें बकायदा प्रोफेश्नल्स की डिमांड बढ़ गयी है। आप वेडिंग प्लानर का कोई कोर्स या डिप्लोमा कर सकते हैं। इससे आपके ब्रैंड को अलग पहचान मिलेगी। इसलिए अगर आप अभी पढ़ाई कर रहे हैं तो फ्यूचर के लिए वेडिंग प्लानिंग में अपना करियर बना सकते हैं। यहां एक काम की बात बताते चलें कि शादी में सैकड़ों लोग आते हैं, जो आपके काम को खुद ऑब्जर्व करेंगे। इससे आपकी मार्केटिंग फ्री में ही होगी।
भारत में शादी होता है एक उत्सव
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत में शादी एक उत्सव की तरह होता है। अब इस उत्सव को पूरा प्लानिंग के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। खास कर पैसे वाले लोग शादी की तैयारियां काफी पहले से शुरू करते हैं। आपको जरूरत होगी तो कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने की। आप छोटे स्तर से भी शुरुआत कर सकते हैं। पहले अपने करीबी लोगों से कॉन्ट्रैक्ट हासिल करें और फिर अपने काम को बढ़ाते चलाते जाएं।
प्लानिंग होती है अहम
शादी के लिए अब लोग प्लानिंग पर बहुत ध्यान देते हैं। आपको जिस शादी का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा उसके लिए जो आयोजन पूरे विवाह के दौरान होने हैं उनके लिए सारा इंतजाम आपको करना होगा। साथ ही दूसरी चीजों के लिए जिन पार्टियों से बातचीत करनी है वो और उनके मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पर भी आप पर ही होगी। कुल मिला कर कुछ सामान आपको अपने पास से लगाना होगा और कुछ दूसरी जगहों से किराये पर लेना होगा। इसलिए आपके अंदर लीडरशिप और मैनेजमेंट की काबिलियत होनी जरूरी है।
कितना करना होगा निवेश
एक अनुमान के अनुसार वेडिंग प्लानर बिजनेस के लिए 6-7 लाख रु के शुरुआती निवेश की जरूरत पड़ सकती है। यदि आपके पास इतना बजट न हो तो बैंक से लोन लिया जा सकता है।
सामान के लिए जगह
एक अंतिम बात शादी के लिए जो सामान आप खरीदेंगे उसे रखने के लिए एक सही और व्यवस्थित जगह की जररूत होगी। यदि आपके पास जगह है तो ठीक वरना आस-पास किराये पर सामान लेकर काम चलाया जा सकता है। आपको सामान ढोने के लिए गाड़ी भी चाहिए होगी। वरना शुरुआत में यह काम भी किराये की गाड़ी से करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications