नई दिल्ली, जुलाई 12। क्या आप जानते हैं कि दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के बाद किन-किन बिजनेस से पैसा कमाते हैं? अगर नहीं तो उनकी कमाई के जरियों में से एक की डिटेल हम आपको यहां देंगे। भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान धोनी की खेती में काफी दिलचस्पी है। उनके खेतों में कई चीजें उगाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है स्ट्रॉबेरी। धोनी के फार्म पर बड़ी मात्रा में स्ट्रॉबेरी भी उगाई जाती है। ये एक ऐसा फल है, जिसकी खेती आपको तगड़ा मुनाफा करा सकती है। बता दें कि झारखंड, जहां से धोनी खुद हैं, में किसानों का रुझान अब स्ट्रॉबेरी की तरफ काफी बढ़ गया है। कोई भी किसान स्ट्रॉबेरी उगा कर तगड़ी कमाई कर सकता है।
सरकार कर रही मदद
झारखंड की सरकार खुद किसानों को नयी तकनीक और नयी चीजों की खेती के लिए मदद कर रही है। इसके पीछे सरकार का एक मकसद किसानों की इनकम बढ़ाना भी है। दरअसल स्ट्रॉबेरी जैसी चीजें उगाने से किसानों के लिए नये बाजारों के रास्ते खुलेंगे। किसानों का रुझान अब सब्जियां और धान को छोड़ कर स्ट्रॉबेरी जैसी नयी चीजों की तरफ है। झारखंड में महिलाएं को भी खेती की ट्रेनिंग मिल रही है।
नयी योजना की हुई शुरुआत
स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सरकार ने एक नयी योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है कूप निर्माण योजना। किसानों को माइक्रो ड्रिप इरिगेशन योजना से भी फायदा पहुंचाया जा रहा है। इन दोनों योजनाओं का किसानों को स्ट्रॉबेरी जैसे फल की खेती में काफी लाभ मिल रहा है। सरकार स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए किसानों को सस्ते दामों पर पौधे भी दिला रही है।
लाखों में होगा मुनाफा
झारखंड सरकार किसानों की जो मदद कर रही है, उसके जरिए वहां के किसान स्ट्रॉबेरी की खेती के जरिए तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। इससे झारखंड के किसानों की इनकम में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इस काम में खेती की नयी तकनीक उनके काफी काम आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ 2 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती से 5 लाख रु का मुनाफा कमाया जा सकता है।
आप भी कमाएं पैसा
एमएस धोनी के खेतों में काफी अच्छे पैमाने पर स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। उन्होंने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वे वो स्ट्रॉबेरी खाते दिखे, जो उनके ही खेत पर उगी थी। अगर आप कृषि सेक्टर से ताल्लुक रखते हैं तो आप भी स्ट्रॉबेरी की खेती से अच्छा पैसा बना सकते हैं। आप इस फल को विदेशों में भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
कब उगाई जाए स्ट्रॉबेरी
जानकार बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अधिकतम तापमान 30 डिग्री और कम से कम 20 तापमान डिग्री हो तो बढ़िया रहता है। यानी सितंबर इसके लिए एक दम परफेक्ट है। आपको करना ये है कि स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अच्छी पैदावार वाली मिट्टी लें। ये मिट्टी बलुई दोमट हो। इस मिट्टी का पीएच 5-6.5 के दायरे में होना चाहिए। खेत में गोबर की खाद का इस्तेमाल करें। इससे स्ट्रॉबेरी की फसल बढ़िया होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications