मध्य प्रदेश जमाखोरी रोकने के लिए जिला-स्तरीय निगरानी के साथ घरेलू एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की स्थिर आपूर्ति की पुष्टि करता है। वैकल्पिक ईंधनों पर जोर और शैक्षणिक व चिकित्सा संस्थानों को छूट ताकि आवश्यक सेवाएं चलती रहें।
मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर सहित पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में इन सभी ईंधनों का वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है और उनकी आपूर्ति लगातार बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और ईंधन की उपलब्धता सामान्य रूप से बनी रहे।

खाद्य विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने बताया कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिलों द्वारा इस संबंध में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक एलपीजी गैस के उपयोग के लिए शैक्षणिक संस्थानों और चिकित्सकीय संस्थानों को छूट दी गई है, ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रह सकें।
वैकल्पिक ईंधन के उपयोग पर भी जोर
आयुक्त ने बताया कि एलपीजी के वैकल्पिक साधनों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही ऐसी गतिविधियों को नियंत्रित करने पर जोर दिया जा रहा है, जिनमें एलपीजी की खपत अधिक होती है। राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी को सख्ती से रोका जा सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications