अगर आप भी गोल्ड खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही दिवाली का त्योहार आ रहा है। धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा रही है।
नई दिल्ली: अगर आप भी गोल्ड खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही दिवाली का त्योहार आ रहा है। धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। धनतेरस के दिन सोना खरीदा शुभ माना गया है। अच्छी बात ये है कि इस बार काफी सस्ते में गोल्ड खरीद सकते है आप। सोने और चांदी के सिक्के जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम ये भी पढ़ें

भारतपे प्लेटफॉर्म बहुत ही सस्ते में सोना खरीदने की स्कीम लेकर आया है। इस प्लेटफॉर्म से 1 रुपया में भी सोना खरीदा जा सकता है। आपको जानकर हैरानी हुई होगी लेकिन यही सच है इस ऐप से दीपावली पर 1 रुपया में सोना भी खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते है क्या है इसकी खासियत।
1 रु में खरीदें सोना
मर्चेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म भारतपे ने मर्चेंट्स के लिए डिजिटल गोल्ड प्रोडक्ट की पेशकश की है। भारतपे ने मर्चेंट्स के लिए यह सुविधा सेफगोल्ड के साथ मिलकर उपलब्ध कराई है। सेफगोल्ड एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो ग्राहकों को 24 घंटे लो टिकट साइज पर 24 कैरेट फिजिकल गोल्ड की खरीद, बिक्री और डिलिवरी की सुविधा देता है। भारतपे के मुताबिक, उसके प्लेटफॉर्म से कभी भी, कहीं से भी 99.5 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना खरीदा और बेचा जा सकता है।
जानिए कैसे खरीद सकते है सोना
भारतपे ने बताया कि लोगों को कीमत या वजन के हिसाब से सोने की खरीद-फरोख्त का विकल्प भी उपलब्घ्ध कराया जाएगा। यहां तक कि भारतपे से लोग 1 रुपये में भी सोना खरीद सकते हैं। पेमेंट के लिए भारतपे बैलेंस या यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
क्रेडिट-डेबिट कार्ड से कर सकते है भुगतान
भारतपे आगे चलकर भुगतान विकल्प में क्रेडिट या डेबिट कार्ड को भी जोड़ेगी। बता दें कि भारतपे का लक्ष्य दिवाली तक 6 किलो सोना बेचने का है। मर्चेंट्स ग्लोबल मार्केट्स से लिंक सोने की रियल टाइम कीमतों को देख सकेंगे। वे सोने की खरीद पर जीएसटी इनपुट क्रेडिट का लाभ भी ले सकेंगे।
फिजिकल गोल्ड का भी ऑप्शन
मर्चेंट फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं। डिजिटल गोल्ड की बिक्री करने पर मर्चेंट मिलने वाली रकम को भारतपे रजिस्टर्ड अकाउंट या अपने बैंक अकाउंट में ले सकते हैं। सेफगोल्ड ने सोने की खरीदारी को लेकर मर्चेंट्स के हितों की रक्षा के लिए आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज को नियुक्त किया है।
इंश्योर्ड लॉकर्स में रहेगा सोना
आपके जानकारी के लिए बता दें कि खरीदा गया सोना सेफगोल्ड के साथ 100 फीसदी इंश्योर्ड लॉकर्स में बिना किसी अतिरिक्त लागत के सुरक्षित तरीके से रहेगा। भारतपे ने कहा कि कंपनी के प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड की लॉन्चिंग से अब मर्चेंट्स को वित्तीय उत्पादों की पूरी रेंज मिल सकेगी।
30 किलो सोना बेचने का लक्ष्य
वहीं भारतपे के ग्रुप प्रेसिडेंट ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर गोल्ड लॉन्च करने का काफी मर्चेंट्स आग्रह कर रहे थे। इसलिए हमने अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है। इसको अभी से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जबकि लॉन्च के दिन ही हम 200 ग्राम सोना बेच चुके हैं। हम इसमें नए फीचर्स जोड़ेंगे। हमारा लक्ष्य निकट भविष्य में डिजिटल गोल्ड को एक प्रमुख वर्टिकल के तौर पर स्थापित करना है। हम वित्त वर्ष 2020-21 में 30 किलो सोना बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications