इन दिनों महामारी की दूसरी लहर का कहर दुनिया झेल रही है। करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आमदनी भी घट चुकी है।
नई दिल्ली, 27 अप्रैल । इन दिनों महामारी की दूसरी लहर का कहर दुनिया झेल रही है। करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आमदनी भी घट चुकी है। ऐसे में लोग सस्ते और ज्यादा माइलेज वाले वाहनों का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। अगर इन दिनों आप सस्ते में ज्यादा माइलेज वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर जरुर पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप। पुरानी बाइक खरीदना हर मायने में फायदेमंद भी है। एक तो पैसे की बचत होती है, खासकर उनलोगों के लिए ज्यादा बढ़िया है जो कि अभी बाइक चलाना सीख रहे हैं या सीखना चाहते हैं।

15 हजार में खरीदें बाइक
देश में जितनी मांग नए टू-व्हीलर्स की है उतनी ही मांग सेकेंड हैंड टू-व्हीलर्स की है। बहुत से ऐसे लोग है जो कम बजट में एक अच्छी सेकेंड हैंड बाइक की चाहत रखते हैं लेकिन अक्सर उनको निराश होना पड़ता है क्योंकि कई बार उनकी पसंद की सेंकेड हैंड बाइक भी उनके बजट से बाहर हो जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। अगर आपका बजट कम है और आप नई बाइक खरीदने में असमर्थ हैं तो पुरानी बाइक के जरिए अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। हम आपके लिए एक ऐसी डील लेकर आए हैं जिसमें आप बेहद कम दाम में बजाज पल्सर 180 स्पोर्ट्स बाइक खरीद सकते हैं। इस डील के तहत 95 हजार रुपये तक वाली बजाज पल्सर 180 आपको मात्र 15 हजार रुपये में मिल जाएगी।
मोबाइल से भी सस्ता स्पोर्ट्स बाइक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजाज पल्सर की इस स्पोर्ट्स बाइक को सेकेंड हैंड बाइक सेल करने वाली वेबसाइट ओएलएक्स पर लिस्ट किया गया है। जिसकी कीमत मात्र 15000 रुपये रखी गई है। देखा जाएं तो एक बढ़िया मोबाइल फोन से भी कम कीमत रही गई है। चलिए आपको इस बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते है। बजाज की पल्सर 180 अपनी स्पीड के लिए जानी जाती है जिसमें 178.6 सीसी वाला इंजन दिया गया है। ये 4 स्ट्रोक इंजन एयर कूल्ड तकनीक पर आधारित है। बाइक में 15 लीटर वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है जो एक लंबी दूरी की यात्रा के लिए काफी है। इस बाइक में एक अच्छे सस्पेंशन को ध्यान में रखते हुए दोनों टायर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक की माइलेज के बारे में बात करें तो ये बाइक एक लीटर पेट्रोल पर 45 किलोमीटर की माइलेज देती है।
15 हजार रुपये में खरीदें 5 साल की वैलिडिटी वाली बाइक
बात करें अगर बजाज पल्सर 180 के लिए ओएलएक्स पर मिल रहे ऑफर के बारे में तो इस बाइक को सेल के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट किया है जिसकी कीमत 15 हजार रु है। इस बाइक का मेकिंग मॉडल 2010 है यानी कि आप मात्र 15 हजार रुपये में 5 साल की वैलिडिटी वाली बाइक घर ला सकते हैं। ये बाइक 90 हजार किलोमीटर चल चुकी है। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहें तो सेलर से कॉन्टेक्ट कर इस की कीमत और कम करवा के खरीद सकते हैं या इसी रेट पर खरीद सकते हैं। इस बात से भी अवगत करा दें कि कोई भी सेकेंड हैंड बाइक खरीदते वक्त आप गाड़ी की कंडीशन और उसके पेपर अच्छी तरह चेक कर लें ताकि भविष्य में आपको कोई परेशानी न उठानी पड़े।
इन साइट पर मिल जाएगी बढ़िया बाइक
अगर आप ये सोच लिए है कि आपको सेकंड हैंड बाइक और स्कूटर लेनी है तो उसके लिए ये भी जानना जरूरी है कि खरीदने के लिए कहां और किससे संपर्क करने की जरुरत है। चलिए खबर के जरिए तो हम आपकी इस परेशानी का भी समाधान कर देते हैं। आप कमर्शियल शॉपिंग साइट के जरिए बेहतर सेकंड हैंड बाइक और स्कूटर खरीद सकते है। बता दें कि कंपनी की वेबसाइट पर आपको अलग-अलग कंपनी की कई बाइक और स्कूटर मिल जाएगी। जिनके बारे में आपको विस्तृत जानकारी भी मिल जाएगी।
यहां मिल जाएगी बढ़िया बाइक
- https://www.cars24.com/bike/buy-used-bikes-new-delhi/
- https://droom.in/
- https://www.credr.com/all-used-bikes-in-Pune-Hinjawadi-Road/Bajaj-Avenger-Cruise-220/17796
- https://www.cars24.com/
- https://hpromise.hyundai.co.in/used-car/buy/51633/i10
सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक/स्कूटर की एक्स शोरुम प्राइस
1 हीरो स्पलेंडर प्लस 61,785 रु. की है।
2 होंडा एक्टिवा 6जी 67, 856 रु. की है।
3 हीरो एचएफ डीलक्स 52,480 रु. की है।
4 होंडा सीबी शाइन 71,278 रु. की है।
5 बजाज पल्सर 125 cc 72,818 रु. की है।
6 टीवीएस जुपीटर 65,599 रु. की है।
7 टीवीएस एक्सएल सुपर 43,146
8 सुजुकी एक्सेस 73, 045 रु. की है।
9 बजाज प्लेटिना 100 सीसी 52,828 रु. की है।
10 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 1,66,171 रु. की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications