नयी दिल्ली। इस समय देश में पेट्रोल और डीजल के दाम काफी हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल या डीजल वाली कार से सफर करना जेब पर अधिक डालेगा। इसलिए यदि आप कार खरीदना चाहते हैं तो नये ऑप्शन पर नजर डालें। ये नया ऑप्शन है इलेक्ट्रिक कार। इलेक्ट्रिक कार खरीद कर आप महंगे ईंधन से तो बच ही सकते हैं, साथ ही पर्यावरण को भी महफूज रख सकते हैं। सरकार भी इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा दे रही है। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर लाखों रु की सब्सिडी का ऐलान किया है। कार कंपनियां भारत में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर चुकी हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपको बेस्ट 5 मॉडलों की जानकारी देंगे।
महिंद्रा ई-वेरिटो
सबसे पहले बात करते हैं महिंद्रा की ई-वेरिटो की। ये एक शानदार इलेक्ट्रिक कार है। अच्छी बात ये है कि ई-वेरिटो भारत में 5 सबसे अधिक बिकने वाली ई-कारों में शामिल है। 2020 में सर्वाधिक बिकने वाली ई-कारों की लिस्ट में ये पांचवे नंबर पर रही थी। संभावना जताई जा रही है कि इस कार की बिक्री 2021 में और बढ़ेगी। इस कार की शुरुआती कीमत 10.15 लाख रु है, जो अधिकतम 10.49 लाख रु तक जाती है।
टाटा टिगोर
टाटा ने अपनी टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश किया हुआ है। टाटा टिगोर का ई-वर्जन भी बेस्ट इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। पिछले साल ये सर्वाधिक बिकने वाली ई-कारों में चौथे नंबर पर रही है। पिछले साल इस कार की करीब 100 यूनिट्स बिकी थीं। टाटा टिगोर ईवी की शुरुआती कीमत 9.58 लाख रु है। कार की अधिकतम कीमत 9.90 लाख रु है।
हुंडई कोना
हुंडई कोना पिछले साल सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही थी। इस कार की शुरुआती कीमत 23.75 लाख रु है, जो 23.94 लाख रु तक जाती है। हुंडई ने पिछले साल कोना की कुल 223 यूनिट्स बेची थीं। इस समय मौजूद इलेक्ट्रिक कारों में हुंडई कोना की अलग ही पहचान है।
एमजी मोटर की कार के दो वेरिएंट
एमजी मोटर भी भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर चुकी है। इस समय एमजी जेडएस ईवी कार उपलब्ध है। इस कार के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। इनमें एक्साइट और एक्स्लूसिव शामिल हैं। बता दें कि ये कार एक बार चार्ज होने पर 340 किमी तक चल सकती है। कार का शुरुआती दाम 20.88 लाख रु है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट के लिए कार की कीमत 23.58 लाख रु है।
टाटा नेक्सन ईवी
टाटा ने इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में काफी जगह बना ली है। पिछले साल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा का दबदबा रहा। टाटा नेक्सन की इलेक्ट्रिक एसयूवी को काफी सुरक्षित भी मान लिया गया है। इस कार को पिछले साल जनवरी में पेश किया गया था। इस कार की पिछले साल कुल 2,529 यूनिट्स बेची गयीं। कीमत की बात करें तो टाटा नेक्सन ईवी का शुरुआती दाम 13.99 लाख रु है। इसका अधिकतम रेट 16.25 लाख रु तक है। एक बार चार्ज होने पर आप इस कार से 312 किमी तक सफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications