नई दिल्ली, नवंबर 15। दिवाली 2021 के भव्य फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है। लेकिन होंडा कारों पर फेस्टिव ऑफर्स का सिलसिला अभी जारी है। जापानी ऑटोमेकर इस समय अपनी कई कारों पर शानदार डील्स की पेशकश कर रही है। इनमें हाल ही में पेश की गयी अमेज़ और नेक्स्ट जेन सिटी शामिल है। फिलहाल कारों को फ्री एक्सेसरीज और कैश डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। इसलिए, यदि आप कोई होंडा कार घर लेना चाहते हैं, तो 30 नवंबर को समाप्त होने इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
होंडा सिटी
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं भारतीय बाजार में होंडा की सबसे कामयाब कार सिटी की। इसके 5वीं जेन वाली होंडा सिटी पर 38,608 रुपये तक का स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है। इसमें 7,500 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 8,108 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज और 10,000 रुपये का होंडा कार एक्सचेंज बोनस शामिल है। न्यू-जेन होंडा सिटी के विभिन्न मॉडलों की कीमत 11.16 लाख रुपये से 15.11 लाख रुपये तक है।
होंडा सिटी फोर्थ जेन
फोर्थ जेन होंडा सिटी के मामले में, कोई नकद छूट नहीं है। लेकिन इस कार पर 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 10,000 रुपये का होंडा एक्सचेंज बोनस और 8,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।
होंडा अमेज
होंडा अमेज के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन इसमें कोई कैश डिस्काउंट शामिल नहीं है। होंडा की इस कार पर 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। होंडा अमेज की कीमत 6.32 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये तक है।
होंडा जैज़
होंडा जैज पर ऑफर 36,147 रुपये तक है। इसमें 10,000 रुपये की नकद छूट और 12,147 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज़ शामिल हैं। जैज पर जहां एक्सचेंज बोनस 5,000 रुपये तक है, वहीं होंडा कार एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक है। इस कार पर 4,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है। जैज की कीमत 7.65 लाख रुपये से 9.89 लाख रुपये तक है।
होंडा की सेल्स
होंडा ने अक्टूबर 2021 में 8,108 इकाइयों की घरेलू बिक्री दर्ज की और कुल 1,747 इकाइयों का निर्यात किया। कंपनी ने अक्टूबर 2020 में घरेलू बाजार में 10,836 यूनिट्स की बिक्री की थी और 84 यूनिट्स का निर्यात किया था। सितंबर 2021 में होंडा ने घरेलू बाजार में 6,765 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि 2,964 यूनिट का एक्सपोर्ट किया था। पिछले महीने, इस कार निर्माता ने एक नया केबिन एयर प्यूरीफायर पेश किया, जो इसकी रेंज के सभी मॉडलों के लिए उपलब्ध है। होंडा जेनुइन एक्सेसरी के रूप में पेश किए जाने वाला केबिन एयर फिल्टर सभी अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है और सभी हाल के होंडा मॉडल में फिट किया जा सकता है। होंडा ने फ्रायडेनबर्ग के सहयोग से नया केबिन एयर फिल्टर डेवलप किया है जो एक वैश्विक टेक्नोलॉजी ग्रुप है। यह नया एयर फिल्टर स्टैंडर्ड पोलेन फिल्टर का एक एडवांस्ड और एन्हैंस्ड अल्टरनेटिव है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications