अगर आप भी होंडा की कोई नया स्कूटर/बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं जो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए। कंपनियां अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स और डिस्काउंट लाते रहती है।
नई दिल्ली: अगर आप भी होंडा की कोई नया स्कूटर/बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं जो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए। कंपनियां अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स और डिस्काउंट लाते रहती है। ग्राहकों की जरुरत को देखते हुए वाहन कंपनियों ने नए-नए ऑफर्स लागू किए हैं। होंडा अपने मशहूर स्कूटर एक्टिवा और साइन की खरीद पर भारी छूट दे रही है।

खरीदें केवल 2499 रुपये के डाउन पेमेंट पर
बात करें होंडा एक्टिवा कि तो ये स्कूटर ना सिर्फ कंपनी का, बल्की देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। ग्राहकों को यह काफी पसंद भी आता है। जी हां टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा अपनी सबसे ज्यादा पॉप्युलर बाइक और स्कूटर पर शानदार ऑफर लेकर आई है। होंडा के अनुसार आप एक्टिवा और होंडा साइन टू-व्हीलर को केवल 2499 रुपये के डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते है।
5 हजार रुपये का पाएं कैशबैक
इसके अलावा इन दोनों ही वाहन पर आपको 100 फीसदी फाइनेंस का ऑफर भी मिल रहा है। जिस पर आपको केवल 6.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा। बता दें कि अगर आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते है तो आपको 5 हजार रुपये तक कैशबैक मिल सकता है।
होंडा शाइन की कीमत और खासियत
बात करें अगर होंडा शाइन की तो ड्रम वेरिएंट और डिस्क वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत क्रमश: 68,812 रुपये और 73,512 रुपये है। कंपनी ने होंडा शाइन में सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड सिस्टम दिया हुआ है। इसके अलावा इस बाइक में 125cc HET मोटर भी दिया गया है जिससे 10.59hp का पावर और 11Nm का टॉर्क उत्पन्न होता है। होंडा शाइन के इंजन में 5 स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है। जानकारी के मुताबिक होंडा का कहना है कि होंडा शाइन बीएस6 मॉडल से माइलेज में 14 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। बेहतरीन फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम होने की वजह से बाइक का थ्रॉटल रिस्पॉन्स सटीक हो गया है।
होंडा एक्टिवा 6G की दो वेरिएंट्स, जानिए कीमत और खासियत
होंडा एक्टिवा 6G दो वेरिएंट्स में है स्टैंडर्ड और डीएलएक्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 66,816 रुपये और 68,316 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह दो वेरिएंट और 8 कलर ऑप्शन में आता है। स्पेशल एडिशन होंडा एक्टिवा 6 जी एक नई कलर स्कीम में उपलब्ध है जिसे मैट मेच्योर ब्राउन कहा जाता है। इसमें कलर-मैच्ड ग्रैब रेल्स, उभरा हुआ 20 वीं एनिवर्सरी लोगो, गोल्डन एक्टिवा लोगो और बॉडीवर्क पर सिल्वर स्ट्राइप्स भी मिलते हैं। बता दें कि साल 2000 में आए एक्टिवा ब्रैंड की अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राहकों को यह काफी पसंद आ रहा है। होंडा एक्टिवा 6G 20 स्पेशल एडिशन में आपको फुल-एलईडी हेडलैंप (DLX वेरिएंट), एक बाहरी फ्यूल फिलर कैप और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. होंडा एक्टिवा स्पेशल एडिशन में मौजूदा एक्टिवा 6 जी वाला ही 110cc, फ्यूल-इंजेक्शन इंजन लगाया गया है जो 7.68bhp की मैक्सिमम पावर और 8.79Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ड्रम ब्रेक्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए जाते हैं। स्कूटर में सेल्फ स्टार्ट के साथ एलईडी हेडलैंप्स, डबल लिड एक्सटर्नल फ्यूल फिल और टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन दिए गए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications