
Mutual Fund SIP : म्यूचुअल फंड आज के समय में निवेश का बेहतर ऑप्शन माना जाता है और म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे सही तरीका माना जाता है सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी)। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आप थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश करके लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं और अपने बड़े लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। ऐसे बड़े लक्ष्य घर खरीदना भी शामिल है। घर खरीदने सहित अलग-अलग बड़े लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बड़ा फंड तैयार करना होगा। इसी के लिए एसआईपी को एक अच्छा विकल्प माना जाता है। आगे जानिए कि यदि आप एसआईपी से पैसा जमा करके घर खरीदना चाहें तो आपको इस काम में कितना समय लगेगा।
होम लोन में क्या होता है
आप होम लोन लेकर किसी भी समय एक नया घर या फ्लैट खरीद सकते हैं। पर आपको अपनी जेब से तब संपत्ति की वैल्यू का 20 फीसदी भुगतान करने की आवश्यकता होगी। बाकी पैसा बैंक द्वारा कवर किया जाता है। जानकार सलाह देते हैं कि लोन की रकम कम रखना बेहतर होता है। ऐसा करने के लिए, आपको अपनी बचत को अधिक करना होगा। यहां हमने म्यूचुअल फंड एसआईपी का 12 फीसदी रिटर्न मानते हुए घर खरीदने के लिए एक कैल्कुलेश की है, जिसमें आपको लगेगा कि 50 लाख रुपये जमा करने में आपको कितना समय लगेगा।
10 और 20 हजार रुपये की एसआईपी
10 हजार रु की म्यूचुअल फंड एसआईपी से 50 लाख रुपये पाने में 15 साल लगेंगे, अगर रिटर्न की सालाना दर 12 फीसदी रहे। यदि 20,000 रुपये की म्यूचुअल फंड एसआईपी की जाए तो 50 लाख रुपये पाने में 10 साल 6 महीने का समय लगेगा। ये भी रिटर्न की वार्षिक दर 12 फीसदी के आधार पर है।
25 और 30 हजार रु की एसआईपी
25 हजार रु की म्यूचुअल फंड एसआईपी से 50 लाख रुपये पाने में 9 साल और 2 महीने का समय लगेगा, अगर आपको 12 फीसदी रिटर्न सालाना मिलता है तो। इसी तरह 30,000 रुपये की म्यूचुअल फंड एसआईपी से 50 लाख रुपये पाने में 8 साल और 2 महीने का समय लगेगा अगर रिटर्न की वार्षिक दर 12 फीसदी रहती है।
40 और 50 हजार रु की एसआईपी
40,000 रुपये की म्यूचुअल फंड एसआईपी से 50 लाख रुपये पाने में 6 साल और 9 महीने लगेंगे अगर रिटर्न की वार्षिक दर 12 फीसदी रहे। इसी तरह 50,000 रुपये की म्यूचुअल फंड एसआईपी से 50 लाख रुपये पाने में आपको 5 साल 10 महीने का समय लगेगा अगर रिटर्न की वार्षिक दर 12 फीसदी रहे।
75 हजार रु और 1 लाख रु
75,000 रुपये की म्यूचुअल फंड एसआईपी से 50 लाख रुपये पाने में 4 साल और 3 महीने का समय लगेगा, अगर रिटर्न की वार्षिक दर 12 फीसदी रहे। इसी तरह 1 लाख रुपये की म्यूचुअल फंड एसआईपी से 50 लाख रुपये पाने में 3 साल 5 महीने का समय लगेगा अगर रिटर्न की वार्षिक दर 12 फीसदी रहे।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications