अगर आप फ्लिपकार्ट से खरीदारी करना चाहते हैं तो ये वक्त आपके लिए सबसे अच्छा है। बता दें कि इस वक्त फ्लिपकार्ट पर एक खास ऑफर चल रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप फ्लिपकार्ट से खरीदारी करना चाहते हैं तो ये वक्त आपके लिए सबसे अच्छा है। बता दें कि इस वक्त फ्लिपकार्ट पर एक खास ऑफर चल रहा है। लॉकडाउन के समय में फ्लिपकार्ट से समार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीदने का जबरदस्त फायदा होगा। जी हां पॉप्युलर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से कोई प्रॉडक्ट खरीदने का यह बेहतर मौका है। फ्लिपकार्ट से कोई भी स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीदने पर इन दिनों यूजर्स को एक बेहद खास सर्विस छह महीने के लिए फ्री में ऑफर की जा रही है।

6 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फ्री
दरअसल, फ्लिपकार्ट की ओर से दिए जा रहे खास ऑफर के तहत स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीदने वाले यूजर्स को 6 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर किया जा रहा है। मालूम हो कि फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर यूजर्स को लिमिटेड टाइम के लिए ही दिया जा रहा है, ऐसे में फटाफट ऑर्डर करने पर ही आपको फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ये ऑफर 15 मई कल से शुरू हुआ था। आज इस ऑफर का दूसरा दिन है। ये ऑफर कल तक यानि 18 मई 2020 तक चलेगा। लिहाजा अगर आपको एक नया स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीदना है तो अगले दो दिनों तक आपको अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। अगर आप लंबे वक्त से नया स्मार्टफोन या फिर स्मार्ट टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज या कल में ऑर्डर करना बेहतर होगा।
यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन पैक
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए फिलहाल यूजर्स को हर महीने 129 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को ना सिर्फ ऐड फ्री कंटेंट मिलता है, बल्कि वे यूट्यूब ओरिजनल कंटेंट भी ऐक्सेस कर सकते हैं। वहीं दूसरा सब्सक्रिप्शन पैक 189 रुपये प्रतिमाह का है, जिसमें फैमिली सब्सक्रिप्शन मिलता है और एक ही पैक से रिचार्ज करवाने के बाद फैमिली के 6 यूजर यूट्यूब प्रीमियम सर्विसेज ऐक्सेस कर सकते हैं।
बता दें कि यूजर्स जो भी स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीदेंगे, उसपर अगले छह महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम फ्री में ऐक्सेस कर सकेंगे। यूट्यूब प्रीमियम का ऐक्सेस लेने के बाद यूजर्स ना सिर्फ प्लैटफॉर्म के गाने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि यूट्यूब टैब को मिनिमाइज भी कर सकते हैं और बैकग्राउंड में गाने या ऑडियो चलता रहता है। नॉन-प्रीमियम यूजर्स को यूट्यूब ऐप पर ऐड दिखाए जाते हैं और बैकग्राउंड प्ले का ऑप्शन नहीं मिलता, यानी कि ऐप मिनिमाइज करते ही ऑडियो भी बंद हो जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications