अप्रैल महीने में नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो जल्दी करें। फ्रांस की ऑटोमेकर कंपनी रेनॉ अपनी कारों पर अप्रैल महीने में शानदार डिस्काउंट दे रही है।
नई दिल्ली, 27 अप्रैल। अप्रैल महीने में नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो जल्दी करें। फ्रांस की ऑटोमेकर कंपनी रेनॉ अपनी कारों पर अप्रैल महीने में शानदार डिस्काउंट दे रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बस 4 दिनों में महीना खत्म हो जाएगा तो आपके पास बहुत दिन बचे है। एक अप्रैल से सभी कार निर्माता कंपनियों ने अपने गाड़ियों के दाम में इजाफा कर दिया है। ऐसी हालात में अभी ऑफर का लाभ उठाते हुए नई गाड़ी खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। Maruti Vs Honda अप्रैल ऑफर : चेक करें कहां मिल रहा है बढ़िया डिस्काउंट

भारी बचत पर खरीदें कार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस महीने कई कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा, और होंडा कार्स इंडिया अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स की कारों पर इस महीने अप्रैल में 65 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा रेनॉ इंडिया भी अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों को भारी छूट दे रही है। कंपनी रेनॉ डस्टर पर 75 हजार रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर दे रही है। जिसके तहत कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस मिल सकता है। तो जल्दी करें और ऑफर का फायदा लें।
75 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीदें रेनॉ डस्टर
डस्टर एसयूवी रेनॉ की सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक है। इस कार को कंपनी ने दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया था। जिसमें 1.3 लीटर टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। बता दें कि कंपनी इसके 1.5 लीटर इंजन वाले आरएक्सजेड और आरएक्सएस वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है। वहीं इस एसयूवी पर 15 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी पर सिलेक्ट कंपनी के कर्मचारियों को 30 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा हैं।
रेनॉ क्विड पर बढ़िया ऑफर
ये कार रेनॉ की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। बता दें कि इसका मुकाबला मारुति की ऑल्टो 800 और वैगनआर से होता है। कंपनी इस कार के 2020 के मॉडल पर 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 2021 के मॉडल पर 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं क्विड को खरीदने पर आपको 20 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके साथ ही इस कार पर आपको 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5 हजार रुपये रूरल डिस्काउंट भी मिल सकता हैं।
एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा रेनॉ ट्राइबर पर
रेनॉ के इस अपडेट वर्जन पर आपको 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 2020 मॉडल पर 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट मिल सकता है। नई ट्राइबर में आपको ड्यूल टोन पेंट और पहले से बेहतरीन एक्सटीरियर के साथ कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। वहीं इस कार पर आपको एक्सचेंज बेनिफिट में 20 हजार रुपये का डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस के तौर पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं अगर आप किसी ग्राम पंचायत या गांव से संबंध रखते है तो ट्राइबर पर आपको 5 हजार रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके साथ ही इस पर आपको 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
रेनॉ किगर की बात करें तो इस एसयूवी को कंपनी ने इसी साल मार्च में लॉन्च किया था। कंपनी इस एसयूवी पर किसी भी प्रकार का कैश डिस्काउंट नहीं दे रही। लेकिन इस कार पर आपको 5 साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। बता दें रेनॉ की इस एसयूवी ने मार्केट में धमाल मचाया हुआ हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications