महंगी कीमत के बावजूद अब कार खरीदना अब संभव हो सकता है। मौजूदा हालात में ज्यादातर लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में अब पर्सनल व्हीकल्स ज्यादा सेफ समझ रहे है।
नई दिल्ली: महंगी कीमत के बावजूद अब कार खरीदना अब संभव हो सकता है। मौजूदा हालात में ज्यादातर लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में अब पर्सनल व्हीकल्स ज्यादा सेफ समझ रहे है। यहीं वजह है कि टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की बिक्री में उछाल देखने को मिला है। तो अगर आप भी उनलोगों में शामिल है तो खुद का कार खरीदने का प्लान बना रहे तो हमारी यह खबर जरुर पढ़ें।

बेस्ट सेलिंग एसयूवी
देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की बोलेरो एसयूवी की भारतीय बाजार में अलग ही पहचान है। महिंद्रा लोगों के बीच खास लोकप्रिय है। महिंद्रा की एसयूवी के प्रति लोगों का एक खास लगाव भी देखा गया है। तो अगर आप भी सस्ते में महिंद्रा की एसयूवी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बोलेरो एसयूवी कार को खरीद सकते हैं। बोलेरो घरेलू बाजार में कंपनी की यह बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है। अगर आप बोलेरो कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इसका सबसे सस्ता मॉडल (बेस) (B2 Diesel) 89 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जा सकते हैं।
16,965 रुपये पांच साल तक की ईएमआई
बात करें अगर कीमत की तो इस वेरिएंट की कुल कीमत 8,91,197 (ऑन रोड प्राइस, नई दिल्ली) है। 89 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद आपको पांच साल के लिए कुल 8,02,197 रुपये का लोन लेना होगा। इसपर 9.8 फीसदी की ब्याज दर लागू होगी। इस तरह आपको पांच साल में कुल 10,17,900 रुपये चुकाने होंगे जिसमें से ब्याज के रूप में कुल 2,15,703 रुपये होंगे। बात करें ईएमआई की तो आपको 16,965 रुपये पांच साल तक भरने होंगे।
89 हजार की होगी डाउनपेमेंट
अगर आप चाहते हैं कि ईएमआई का बोझ हल्का हो जाए तो सात साल के लिए भी लोन ले सकते हैं। इस दौरान डाउनपेमेंट 89 हजार की होगी और लोन अमाउंट भी 8,02,197 रुपये ही होगा। आपको कुल 11,11,740 रुपये पांच साल के भीतर चुकाने होंगे जिसमें से 3,09,543 रुपये ब्याज के रूप में होंगे। इस दौरान आपको 13,235 रुपये की ईएमआई का भुगतान करना होगा। बता दें कि इस 5 सीटर कार का इंजन 2523 सीसी का है जो कि 63 बीएचपी की पॉवर जनरेट करता है। दमदार इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस एसयूवी की फ्यूल टैंक कपैसिटी 60 लीटर है। इस कार का व्हील साइज 16 इंच का है। हेडलाइट के साथ डीआरएल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्राइवर एयर बैग भी मिलता है।
इन बैंकों में मिल रहा है सेकेंड हैंड कार लोन
- कैनरा बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 7.30% ब्याज पर मिल रहा है।
- बैंक ऑफ इंडिया में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 7.45% ब्याज पर मिल रहा है।
- पंजाब नेशनल बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 8.30% ब्याज पर मिल रहा है।
- सेंट्रल बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 8.80% ब्याज पर मिल रहा है।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 9.20% ब्याज पर मिल रहा है।
- यूनियन बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 10.40% ब्याज पर मिल रहा है।
- आईसीआईसीआई बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 12.00 % ब्याज पर मिल रहा है।
- एचडीएफसी बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 13.75% ब्याज पर मिल रहा है।
- एक्सिस बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 14.55% ब्याज पर मिल रहा है।
- यूको बैंक में 5 लाख रुपये तक सेकेंड हैंड कार के लिए लोन 8.80 ब्याज पर मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications