नयी दिल्ली। अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में घर खरीदना चाहते हैं तो अब ये पहले से आसान हो चुका है। यदि आपका भी सपना दिल्ली में अपना घर खरीदने का है तो बता दें कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है। दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम लिमिटेड (डीसीएचएफसीएल) ने होम लोन की ब्याज दर को 7.45 प्रतिशत से घटा कर 6.75 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। असल में दिल्ली सरकार द्वारा प्रॉपर्टी पर सर्किल रेट में 20 फीसदी की कटौती किए जाने के कुछ दिनों बाद अब ब्याज दरों में कमी लाने का फैसला किया गया। दिल्ली के सहकारिता मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दरों को कम करने के निर्देश दिए।
बैंकों से सस्ता मिलेगा लोन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रॉपर्टीज के सर्किल रेट को 20 फीसदी तक कम करने का फैसला किया। सर्किल रेट में कमी से आम लोग अपने परिवार के लिए घर खरीदने के सपने को साकार कर पाएंगे। गौतम के अनुसार सीएम के संकल्प पर प्राइवेट बैंकों की तुलना में ब्याज दरों को कम करने का निर्देश दिया है ताकि आम लोग घर खरीदने के लिए सस्ती दरों पर लोन ले सकें।
प्रति लाख कितना चुकाना होगा
होम लोन पर 6.75 फीसदी की ब्याज दर प्राइवेट बैंकों के मुकाबले कम है। ब्याज दर में कमी से लोन पेमेंट की किस्त 803 रुपये प्रति लाख से घट कर 760 रुपये प्रति लाख हो जाएगी। डीसीएचएफसीएल जल्द ही मध्यम वर्ग और कमजोर वर्गों के लिए एक आकर्षक आवास लोन पैकेज भी शुरू करने की योजना बना रही है। डीसीएचएफसीएल के अध्यक्ष राजेश गोयल के मुताबिक कम ब्याज दरों से निश्चित रूप से दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी।
कर्जदारों पर घटेगा बोझ
ईएमआई में राहत से उधारकर्ताओं पर दबाव कम होगा। वे ज्यादा बचत करके अपने परिवार के लिए अन्य खुशियां हासिल कर सकते हैं। सर्किल दरों को 20 फीसदी कम करने के फैसले से अधिक से अधिक लोग संपत्ति खरीदेंगे और रियल एस्टेट में स्थिरता भी दूर होगी।
किरायेदारों का होगा अपना मकान
दिल्ली सरकार के फैसले से आवास की कीमतें कम हो जाएंगी और मध्यम वर्गीय परिवार जो वर्षों से किराए के मकानों में रह रहे हैं, वे अपने लिए घर खरीद सकेंगे। पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियों के सर्कल रेट में छह महीने के लिए 20 प्रतिशत की कमी की।
इन दो बैंकों ने सस्ता किया होम लोन
इस बीच दो बैंकों ने भी होम लोन सस्ता कर दिया है। इन बैंकों में केनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। इन दोनों बैंकों ने एमसीएलआर में कटौती की है। बैंकों की तरफ से एमसीएलआर बढ़ाये या घटाये जाने का असर नए लोन लेने वालों के अलावा उन ग्राहकों पर भी पड़ता है, जिन्होंने अप्रैल 2016 के बाद लोन लिया हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications