
Captain Pipes : शेयर बाजार में इस समय उतार-चढ़ाव जारी हैं। इस समय आप यदि पैसा लगाएं तो मुनाफा भी हो सकता है और घाटा भी। पर शेयर बाजार लंबी अवधि के लिए बेस्ट ऑप्शन है। लंबी अवधि में होता यह है कि एक तो किसी शेयर से आपको अच्छा रिटर्न मिलता है और साथ ही कंपनियां समय-समय पर बोनस शेयर और डिविडेंड देती हैं, जिससे निवेशकों को काफी फायदा होता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में बताएंगे, जिसने लंबी अवधि में निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है और यह अब फ्री बोनस शेयर भी जारी करेगी।
कैप्टन पाइप्स शेयर
कैप्टन पाइप्स का शेयर करीब 8 सालों में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 12 दिसंबर 2014 को यह शेयर 37.90 रु पर था, जबकि आज यह 724 रु पर है। इस दौरान कंपनी का शेयर 1810 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 19 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। अब यह कंपनी बोनस शेयर भी जारी करने जा रही है।
कब लिया गया फैसला
जैसा कि हमने बताया कैप्टन पाइप्स के शेयर ने बीते सालों में बहुत दमदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में ही यह 1111.7 फीसदी रिटर्न दे चुका है। लंबी अवधि के निवेशकों पर इस शेयर ने जमकर पैसा बरसाया है। अब उन्हें और फायदा होगा, क्योंकि स्मॉल-कैप कंपनी के निदेशक मंडल की अगली बैठक में बोनस शेयर जारी करने और स्टॉक स्प्लिट पर विचार किया जाएगा। कंपनी के निदेशकों की 27 जनवरी 2022 को एक बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया है।
1 शेयर पर मिलेंगे 2 बोनस शेयर
तय की जाने वाली रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों के हर एक शेयर के बदले दो बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। बोनस इक्विटी शेयर शेयरधारकों की मंजूरी और बाकी जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल्स के अधीन होंगे। जिन शेयरधारकों को बोनस शेयर दिए जाएंगे, उनकी पात्रता तय करने के लिए कंपनी रिकॉर्ड डेट बाद में बताएगी। कंपनी अपने 1 शेयर के 10 शेयरों में टुकड़े भी करेगी।
खूब बरसाया पैसा
कैप्टन पाइप्स का शेयर एक पैसा बरसाने वाला शेयर रहा है। इसने निवेशकों को मात्र 5 दिन में 12.25 फीसदी, 1 महीने में 52.42 फीसदी और 6 महीनों में 413.48 फीसदी रिटर्न दिया है। 2023 में अब तक इसका रिटर्न 42.24 फीसदी रहा है। बीते 5 सालों में कंपनी ने 1148.28 फीसदी रिटर्न दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल मात्र 312.38 करोड़ रु है, जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 725 रु और निचला स्तर 57.50 रु रहा है।

क्या है कंपनी का बिजनेस
जैसा कि नाम से जाहिर है कंपनी पाइप्स का बिजनेस करती है। गुजरात में स्थित कैप्टन पाइप्स यूपीवीसी कॉलम पाइप, यूपीवीसी प्लंबिंग पाइप और फिटिंग, सीपीवीसी प्लंबिंग पाइप और फिटिंग, केसिंग पाइप और पीवीसी प्रेशर पाइप निर्मित और निर्यात करती है। कैप्टेन पीवीसी पाइपों की एक प्रमुख निर्माता और निर्यातक है। ये कृषि, नलसाजी और जल निकासी में इस्तेमाल होने वाले पाइपिंग समाधान की एक पूरी रेंज की पेशकश करती है। इसके उत्पादों में गार्डन होज पाइप, सक्शन नली पाइप, और एचडीपीई पाइप्स शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications